अनुराग ठाकुर के समर्थन में आए कर्नाटक के मंत्री, बोले- गद्दारों को गोली मिलनी चाहिए, बिरयानी नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिस तरह से दिल्ली की एक चुनावी रैली में विवादित नारे लगवाए थे, उसके बाद कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने उनका समर्थन किया है। रवि ने कहा कि देशद्रोहियों को गोली ही मिलनी चाहिए, बिरयानी नहीं। कर्नाटक के पर्यटन मंत्री ने ट्वीट करके लिखा कि जो लोग अनुराग ठाकुर पर हमला कर रहे हैं ये वो लोग हैं जिन्होंने आतंकी अजमल कसाब और याकूब मेमन की फांसी का भी विरोध किया था, इन्होंने टुकड़े-टुकड़े गैंग, सीएए के खिलाफ झूठ फैलाने वालों का भी समर्थन किया था। देशद्रोहियों को गोली मिलनी चाहिए नाकि बिरयानी।

आज देना है जवाब

आज देना है जवाब

बता दें कि इससे पहले अनुराग ठाकुर मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 30 जनवरी 12 बजे तक जवाब देने को कहा है। बता दें कि अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के रिठाला में 27 जनवरी को एक जनसभा के दौरान मंच से नारे लगवाए थे, जिसमे वो कहते थे देश के गद्दारों को तो भीड़ कहती थी गोली मारो सालों को। इस नारेबाजी का वीडियो सामने आने के बाद अनुराग ठाकुर विपक्ष के निशाने पर हैं। अगर अनुराग ठाकुर दोषी पाए जाते हैं तो वह दूसरे ऐसे नेता होंगे जिन्हे दिल्ली चुनाव के दौरान चुनाव आयोग प्रचार से रोक सकता है। इससे पहले कपिल मिश्रा पर आयोग ने प्रचार करने पर पाबंदी लगाई थी।

मंच से लगे नारे

मंच से लगे नारे

इस वीडियो में अनुराग ठाकुर चुनावी मंच से नारे लगाते हुए देखे जा सकते हैं। वो बोल रहे हैं, 'देश के गद्दारों को.., जिसके बाद नीचे खड़े लोग नारे लगा रहे हैं, 'गोली मारो...'। इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर निशाना साधा, जबकि वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा था कि अनुराग ठाकुर को कैबिनेट में नहीं बल्कि जेल में होना चाहिए।

प्रवेश वर्मा का विवादित बयान

प्रवेश वर्मा का विवादित बयान

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग को लेकर बेहद विवादित बयान दिया था। प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग पर बयान देते हुए कहा था कि लाखों लोग शाहीन बाग में बैठे हुए हैं। ये लोग आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों से रेप करेंगे और उन्हें मारेंगे, कल आपको बचाने के लिए मोदी और शाह नहीं आएंगे, इसलिए अब फैसला लेने का वक्त आ गया है। प्रवेश वर्मा के इस बयान की काफी निंदा भी हुई थी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए एक ही चरण में आठ फरवरी को चुनाव होगा। जबकि चुनावों के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+