नोटबंदी पर विपक्ष के हल्ला बोल पर मोदी सरकार का पलटवार, राहुल गांधी की समझ पर उठाए सवाल
नोटबंदी पर विपक्ष के हमले का सवाल देते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष की एकता दिखावा है जबकि नोटबंदी पर जनता हमारे साथ है।
नई दिल्ली। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों के नोटबंदी को लेकर नरेंद्र मोदी और भाजपा को कटघरे में खड़े किए जाने के बाद भाजपा ने इसका जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये विपक्ष में सरकार के खिलाफ कोई एकजुटता नहीं है और उनकी एकजुटता का गुब्बारा फूट गया है। प्रसाद ने कहा कि विपक्ष की बेबुनियाद बातें और आरोप ये दिखातें हैं कि विपक्षी पार्टियां बुरी तरह से हतोत्साहित हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी लगातार हल्की बातें कर रहे हैं, जो ये साबित करती हैं कि वो परिपक्व नहीं हैं। प्रसाद ने कहा कि गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ फिर से ऐसी बातें कहीं हैं जो शर्मनाक हैं। ये उनकी अपरिवक्वता को दिखाता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा कि जिस पार्टी के नाम पर आजाद भारत के सबसे बड़े घोटाले हैं, वो पार्टी आज भ्रष्टाचार की बात कर रही है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नोटबंदी को लेकर विपक्ष वेवजह का शोर कर रहा है क्योंकि इस मुद्दे पर जनता हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लड़ाई है और पूरा देश इसमें शामिल हैं। खासकर गरीब, क्योंकि गरीब को ही भ्रष्टाचार की मार सबसे ज्यादा पड़ती है।
इससे पहले विपक्ष की बैठक में राहुल गांधी ने पीएम पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि अगर शीला दीक्षित के खिलाफ कोई भ्रष्टाचार के मामले का आरोप है तो वो जांच के लिए तैयार हैं क्या पीएम भी अपनी जांच को तैयार हैं। नोटबंदी को लेकर भी राहुल ने पीएम की आलोचना की। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आजादी के बाद इतना बड़ा स्कैम कभी नहीं हुआ, जितना नोटबंदी में हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते थे कि अच्छे दिन ले आएंगे लेकिन जेब का पैसा ही छीन लिया। ये कैसे अच्छे दिन है। गरीब लोगों का पैसा लूटकर अमीरों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद देश 20 साल पीछे चला गया है।
विपक्ष के सरकार पर आरोप इस खबर में पढ़ सकते हैं- राहुल गांधी, ममता बनर्जी ने नोटबंदी को लेकर साधा नरेंद्र मोदी पर निशाना, कहा देश को जवाब दें












Click it and Unblock the Notifications