मोदी के मंत्री बोले- 'हम नहीं चाहते कांग्रेस मुक्त भारत'

देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की चाहत रखने वाली भारतीय जनता पार्टी के मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने गुरुवार को कहा कि भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत नहीं चाहती है। भाजपा यह चाहती है कि कांग्रेस हमेशा विपक्ष के रूप में रहे। उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में विकास की बात पर चर्चा में बोलते समय उन्होंने कहा कि जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने संविधान की धारा 356 के दुरुपयोग किया था। नायडू ने कहा कि हमने यह कभी नहीं कहा कि हम कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं। हम तो चाहते हैं कि कांग्रेस जैसी पार्टी हमेशा हमारे विपक्ष में रहे, इससे हमें हमेशा फायदा होगा।

Venkaiah Naidu

नायडू ने यह बात कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा के एक बयान के बाद कही। आनंद शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार 'कांग्रेस मुक्त अभियान' चला रही है और यही मोदी सरकार का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि कभी भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं होगा। हम 131 साल पुरानी पार्टी हैं, हमले बहुत सी लड़ाइयां लड़ी हैं। अगर किसी सदन में (लोक सभा में) कांग्रेस के नेताओं की संख्या कम है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि वह हमेशा कम ही रहेगी।

आनंद शर्मा की बात का जवाब देते हुए नायडू ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहने के दौरान धारा 356 का दुरुपयोग करते हुए कई बार राष्ट्रपति शासन लागू किया। वह बोले- कांग्रेस को इस तरह की बात कहने का कोई हक नहीं है। यह तो वैसी ही बात हो गई जैसे कोई राक्षस शास्त्रों की बात कर रहा हो। इस पार्टी ने कई बार धारा 356 का दुरुपयोग किया है और अब ऐसी पार्टी उपदेश दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+