BJP के खिलाफ केंद्रीय मंत्री के कुक ने की ऐसी टिप्पणी, धोने पड़े नौकरी से हाथ
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री के आवास पर कुक का काम करने वाले शख्स को भारतीय जनता पार्टी की बुराई भारी पड़ गई। भाजपा की बुराई करने की कीमत उसे अपनी नौकरी गंवा कर चुकानी पड़ी। दरअसल, केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी के घऱ में काम करने वाले कुक चैन सिंह ने फेसबुक पर लिखा कि 'हमारी भूल, कमल का फूल'। पहले तो चौधरी ने चैन सिंह को फटकार लगाई और उससे सारे कमेंट्स डिलीट कराए और फिर उसे नौकरी से निकाल दिया।

चौधरी ने इस पूरे मसले पर कहा कि चैन सिंह सोशल मीडिया पर अंट शंट लिख रहा था। स्टाफ के साथ भी उसका रवैया अच्छा नहीं था, इसी कारण से उसे नौकरी से हटा दिया गया। ये कुक बीते ढाई साल से त्रिमूर्ति स्थित पीपी चौधऱी के आवास पर काम कर रहा था।10वीं पास चैन सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था।
उसने कई वीवीआईपी लोगों के साथ अपनी साथ अपनी फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर रखी थी।












Click it and Unblock the Notifications