'जब मुस्लिम एकजुट होकर कांग्रेस को वोट दे सकते हैं तो सारे हिंदू भी भाजपा को वोट दें'

जयपुर। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है और राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकालते दिखाई दे रहे हैं, जबकि धार्मिक और जातीय समीकरणों को भी चुनाव प्रचार के दौरान आधार बनाया जा रहा है। इसी बीच राजस्थान सरकार के पंचायती राज मंत्री ने सूबे के हिन्दुओं को लामबंद हो बीजेपी को वोट देने की बात कही है।

BJP minister dhan singh says sabhi Hinduon ko ekjut BJP ko vote dena hai

सूबे के बांसवाड़ा सीट से विधायक और पंचायती राज मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राजस्थान में जितने भी हिंदू हैं, सभी को एकजुट हो बीजेपी को वोट देना है। अगर कांग्रेस के साथ जुड़कर सारे मुस्लिम एकसाथ वोट दे सकते हैं तो सारे हिंदू बीजेपी के साथ जा सकते हैं और प्रचंड बहुमत से भाजपा को विजयी बना सकते हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले अब धन सिंह रावत एक बार फिर ध्रुवीकरण की खुलेआम कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। ये पहला मौका नहीं है जब धन सिंह अपने बयानों के कारण चर्चा में आए हैं, इसके पहले भी उन्होंने बांसवाड़ा में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक में एक अधिकारी को मुर्गा बनाने की चेतावनी दी थी जिसके बाद इनकी काफी किरकिरी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+