बीजेपी में शामिल हो सकती हैं जया प्रदा, केजरीवाल के खिलाफ लड़ने की तैयारी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा पूरी तरह तैयार होता दिख रहा है। बात अगर भारतीय जनता पार्टी की करें तो अभी शाजिया इल्मी और किरण बेदी के पार्टी में शामिल होने की चर्चा समाप्त भी नहीं हुई है कि समाजवादी पार्टी की पूर्व नेता, सांसद और जानीमानी बॉलीवुड अदाकारा जयाप्रदा के पार्टी में शामिल होने की खबर आ रही है। इतना ही नहीं सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक जया प्रदा नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं और लगातार बीजेपी के संपर्क में हैं।

उल्लेखनीय है कि जय प्रदा अभी अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी से जुड़ी हुईं हैं। आम चुनाव 2014 से पहले जया प्रदा के भाजपा में शामिल होने की खबर आई थी लेकिन बाद में वह अमर सिंह के साथ आरएलडी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। इस चुनाव में जया प्रदा को बुरी हार का सामना करना पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक जया प्रदा के आज या शुक्रवार को बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। जया प्रदा इससे पहले कभी दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ी हैं और दिल्ली में उनका कोई जनाधार भी नहीं हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा होने की वजह से नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ उनका चुनाव लड़ना इस जंग को काफी रोचक बना सकता है। खास बात ये है कि बीजेपी ने अभी तक दिल्ली की 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। वहीं कांग्रेस की तरफ से किरण वालिया ने बुधवार को फेसबुक पर नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के चिालाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications