शरद पवार की भविष्यवाणी, बीजेपी होगी सबसे बड़ी पार्टी लेकिन मोदी नहीं बनेंगे PM

नई दिल्ली। एनसीपी नेता शरद पवार ने लोकसभा चुनाव को परिणामों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में भले ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरे लेकिन नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। शरद पवार ने बयान दिया, 'मैं जितना राजनीति को समझता हूं, उसे देख मुझे नहीं लगता कि मोदी दोबारा पीएम बनेंगे, हालांकि मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं।

BJP may emerge as single largest party but Narendra Modi wont be PM again: Sharad Pawar

एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए शरद पवार ने कहा, मुझे लगता है कि बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा, उन्हें कम संख्या में सीटें मिलेंगी। वह अकेली सबसे बड़ी पार्टी हो सकती है। हालांकि अकेली सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी उनके पास वांछित पीएम नहीं होगा। उन्हें दूसरी पार्टियों से मदद मांगनी पड़ेगी और अगर ऐसा होता है तो उन्हें नए पीएम की तलाश करनी होगी।

पवार ने कहा कि, राजनीति के बारे में जो भी जानकारी है, उससे मैं कह सकता हूं कि मुझे नहीं लगता कि इन चुनावों के बाद मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। मैं ज्योतिषी नहीं हूं लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें जितनी सीटें जरूरी हैं, नहीं मिलेंगी। आपको बता दें एनसीपी प्रमुख शरद पवार आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. पिछले काफी समय से पवार के माढा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें थी, हालांकि एनसीपी प्रमुख ने इन अटकलों को विराम दे दिया।

सोमवार को पवार ने कहा था कि वह अगले महीने हो रहे लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी नहीं उतरेंगे। इस 78 साल के वरिष्ठ राजनेता ने कहा कि उनके परिवार के दो सदस्य इस चुनाव में उतर रहे हैं, ऐसे में, किसी को पीछे हटना ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+