Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मणिपुर CM बदल सकती है BJP, 19 MLA ने PM मोदी को लिखा पत्र, महाराष्‍ट्र चुनाव प्रचार से पहले बड़ा फैसला क्‍यों?

Manipur New CM: महाराष्‍ट्र व झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की सरगिर्मियों के बीच मणिपुर सरकार का मुखिया बदलने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। चर्चा है कि भाजपा आलाकमान अगले दो-तीन दिन में मणिपुर मुख्‍यमंत्री बदलने का फैसला ले सकता है। मणिपुर का नया मुख्‍यमंत्री कौन होगा? यह अभी तय नहीं हो पाया है।

मणिपुर के वर्तमान मुख्‍यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh Chief Minister Manipur) हैं, जिनको लेकर मैतेई विधायक दो खेमों में बंट गए हैं। 19 विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र तक लिखा है। ऐसे में इम्‍फाल से लेकर दिल्‍ली तक में मणिपुर सीएम बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मणिपुर के नए मुख्‍यमंत्री की दौड़ में विधानसभा अध्‍यक्ष थोकचोम सत्‍यब्रत और मंत्री थोंगम बिस्‍वजीत सिंह, मंत्री युमनाम खेमचंद सिंह व गोविंद दास सिंह का नाम शामिल है।

N Biren Singh CM Manipur

बता दें कि मणिपुर में 540 दिन से अशांति है। मणिपुर में भाजपा के 32 विधायक हैं, जिनमें से 19 विधायकों ने भाजपा आलाकमान को पत्र भेजकर स्‍पष्‍ट कर चुके हैं कि मौजूदा मुख्‍यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाए बिना मणिपुर में शांति संभव नहीं है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि ये 19 विधायक इस मामले को लेकर हरियाणा चुनाव से पहले ही पीएम मोदी को लिखने वाले थे, लेकिन पीएमओ ने विधायकों को रुकने को कहा था।
BJP May Change Manipur Chief Miniser

अब महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान शुरू होने से पहले मणिपुर के 19 विधायकों का पत्र मिलने के बाद पार्टी हाईकमान ने इसे गंभीरता से लिया है और सीएम एन बीरेन सिंह और भाजपा अध्‍यक्ष शारदा देवी को दिल्‍ली बुलाया गया है। उधर, 15 अक्‍टूबर को गृह मंत्रालय ने कुकी, नगा और मैतेई विधायकों को बातचीत के लिए बुलाया। करीब दो घंटे की मुलाकात में एक घंटा अकेले कुकी विधायकों से बातचीत की गई, जिसमें कुकी विधायकों ने शांति के लिए पहली शर्त यही रखी कि बीरेन सिंह को हटाया जाए।

दैनिक भास्‍कर में छपी खबर के अनुसार कुकी विधायकों के बाद मैतेई विधायकों से मणिपुर सीएम बदलने के बारे में पूछा तो किसी ने भी इनकार नहीं किया। ऐसे में भाजपा हाईकमान ने मणिपुर में लीडरशीप बदलने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। फिलहाल मणिपुर के नए सीएम के नाम पर आलाकमान की कोई आखिरी मुहर नहीं लगी है। चार नाम इस दौड़ में शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+