BJP Manifesto: क्या MSP पर मिलेगी मोदी की गारंटी? BJP के घोषणा पत्र में किसानों के लिए क्या?
BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। जिसे 'बीजेपी का संकल्प-मोदी की गारंटी' नाम दिया गया है। इस बार के घोषणा पत्र में 3 करोड़ लोगों को मकान, गरीबों को मुफ्त राशन 2029 तक देने की गारंटी के साथ-साथ किसानों को अहम जगह दी है गई है।
घोषणापत्र में भारत को वैश्विक पोषण केंद्र बनाने के लिए किसानों को समर्थन देने का वादा किया है। 2 करोड़ से अधिक छोटे और सीमांत किसानों की मदद के लिए 'श्री अन्ना कार्यक्रम' को बढ़ावा दिया जाएगा, जो न्यूनतम निवेश पर बाजरा का उत्पादन कर सकते हैं और बेहतर कीमत कमा सकते हैं।

बीजेपी के घोषणापत्र में कहा गया है कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि बाजरा को वैश्विक पहचान मिले और अब हम इसे वैश्विक सुपर फूड के रूप में प्रचारित करेंगे। भारत को दालों और खाद्य तेल के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों को समर्थन दिया जाएगा, जिन वस्तुओं का देश अपनी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर आयात करता है।
आगे घोषणा पत्र में विशेष रूप से दालों में अरहर, उड़द, मसूर, मूंग और चना और खाद्य तेलों में सरसों, सोयाबीन, तिल और मूंगफली का उत्पादन बढ़ाने का उल्लेख किया गया है। घोषणा पत्र में पीएम फसल बीमा योजना को मजबूत करने का भी जिक्र किया गया है। पार्टी ने कहा कि वह त्वरित और अधिक सटीक मूल्यांकन, तेज भुगतान और त्वरित शिकायत समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिक तकनीकी हस्तक्षेपों के माध्यम से पीएम फसल बीमा योजना को और मजबूत करेगी।
वहीं, एमएसपी पर, कहा कि इसने प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि सुनिश्चित की है, और समय-समय पर एमएसपी में वृद्धि जारी रहेगी। खाद्य तेलों और दालों के अलावा, पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा कि वह सब्जी उत्पादन और भंडारण के लिए नए क्लस्टर स्थापित करेगी।
एक नजर में जानें क्या है किसानों के लिए?
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रुपए की वार्षिक सहायता।
- फसल बीमा योजना में नुकसान की जांच के लिए मॉडर्न टेक्निक का यूज।
- MSP में बढ़ोतरी का वादा।
- श्रीअन्न को बढ़ावा देकर भारत को दुनिया में न्यूट्री हब बनाना।
- नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा।
- कस्टम हायरिंग के सेंटर बढ़ेंगे।
- कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन, सिंचाई क्षमताओं का विस्तार, स्टोरेज फैसिलिटी को बढ़ाया जाएगा।
- भूमि को उपजाऊ बनाए रखने के लिए नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा।
- पशुओं के लिए चारा बैंक, मिल्क कूलर सुविधा का विस्तार।
- देसी पशुओं की बीमारियों से सुरक्षा और नस्लों का संरक्षण ।












Click it and Unblock the Notifications