BJP manifesto: 4 करोड़ घर, 50 करोड़ जनधन खाता, जेपी नड्डा ने गिनाए मोदी सरकार के अच्छे काम
BJP manifesto News: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से भाजपा का मेनिफेस्टो 'संकल्प पत्र' जारी हुआ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बीते 10 सालों का पूरा ब्योरा दिया है। जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा, ''आज पीएम आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर बन चुके हैं और इस कार्य को आगे भी जारी रखा गया है। आज 50 करोड़ जनधन खातों में से 55.5% जनधन खाते महिलाओं के नाम पर खोले गए हैं।''
जेपी नड्डा ने कहा, 'आज देश में 10 करोड़ से अधिक गैस सिलेंडर उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दिए जा चुके हैं। 11 करोड़ से अधिक इज्जत घर देश भर में बनाए गए हैं।'












Click it and Unblock the Notifications