2024 के लिए BJP ने बनाई 400 सीटें जीतने की जबरदस्त रणनीति, ये है मोदी का महा प्लान

PM Modi's strategy for 2024 Elections, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के शीर्ष नेता और पीएम मोदी चुनाव की रणनीति को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हैं। बीजेपी चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर प्लानिंग कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी उस हर सीट के लिए प्लानिंग कर रही है तो मौजूदा समय में उसके पास है या फिर उस पर जीत के चांस हैं। पार्टी ने फैसला किया कि हर लोकसभा सीट के लिए एक लोकसभा प्रभारी और लोकसभा संयोजक बनाया जायेगा।

 PM Modis strategy for 2024 Elections

रिपोर्ट्स के मानें तो पार्टी पिछले तीन चुनावों का बूथ स्तर पर विशलेषण करेगी। जिसके बाद पार्टी हर राज्य में 3-4 लोकसभा सीट मिला कर एक क्लस्टर बनाएगी। जिस पर एक क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। जो चुनाव के दौरान उन सीटों के मैनेजमेंट को देखेगे और नेताओं के बीज संयोजन बैठाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी जिस नेता को लोकसभा संयोजक बनाएगा, वह चुनाव नहीं लड़ेगा। इसके अलावा जिला और प्रदेश स्तर पर ज्वॉइनिंग टीमों का गठन होगा। इसके अलावा उन राज्यों में क्लस्टर नहीं बनाये जायेंगे, जहां सिर्फ 4 या 5 सीटें हैं। इन क्लस्टर्स में पार्टी अध्यक्ष, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री मीटिंग लेंगे।

इसके अलावा लोकसभाओं में प्रवास और मीटिंग के लिए वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग होगी। विधान सभाओं में प्रवास के लिए राज्यों के नेताओं की ड्यूटी लगाई जायेगी। लोकसभा चुनाव कार्यालय 30 जनवरी से पहले शुरू कर दिए जायेंगे।

बता दें कि, बीजेपी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए 'अबकी बार 400 के पार' का नारा दिया है। जिसके लेकर पार्टी कई स्तरों पर प्लानिंग कर रही है। पार्टी सोशल मीडिया पर भी तेजी और मजबूती से पकड़ बना रही है। जिसे लेकर पार्टी ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। हर वर्ग के वोटरों को लुभाने के लिए पार्टी अलग से रणनीति बना रही है।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी हर प्रदेश में 50 स्थानों पर युवा, महिला, एससी, एसटी सम्मेलन आयोजित करेगी। ताकि वह इन वर्गों के साथ सीधे संपर्क बना सके और उन्हें अपने पक्ष में कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+