Gurdaspur Lok Sabha bypoll: क्यों हारी भाजपा, जानिए 5 कारण, जो खुद बीजेपी नेताओं ने बताए

चंडीगढ़। गुरदासपुर लोकसभा सीट उपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है, इस सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट सुनील जाखड़ ने बीजेपी के स्वर्ण सलारिया को 1 लाख 93 हजार 219 वोट से हराया। ये सीट विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई थी। गुरदासपुर की हार से अब बीजेपी के पास लोकसभा में 281 सीटें रह गई हैं। जीत के बाद बेजान पड़ी कांग्रेस में एक दम से जोश पैदा हो गया है। वो अब इस जीत को गुजरात और हिमाचल के चुनाव में भूनाने का हर भरसक प्रयास करेगी। इस जीत के बाद जाखड़ ने कहा कि मैं गुरदासपुर का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने पार्टी पर भरोसा जताया है। एक तरफ जहां कांग्रेस की दिवाली जबरदस्त हो गई है वहीं दूसरी ओर बीजेपी खेमे में मायूसी और सन्नाटा पसर गया है। जिस सीट पर विनोद खन्ना चार बार जीते थे वो कैसे भाजपा के हाथ से निकल गई, इस बारे में बात करते हुए खुद बीजेपी नेताओं ने टीवी चैनलों पर अपनी कमियां गिनाई।

Recommended Video

    Congress candidate Sunil Jhakad records historic victory in Gurdaspur Bypolls | वनइंडिया हिंदी
    Gurdaspur Lok Sabha bypoll: क्यों हारी भाजपा, जानिए 5 कारण

    एनडीटीवी पर बात करते हुए बीजेपी नेताओं ने निम्नलिखित बातें कहीं जो कि हार का कारण बने...

    • कारण नं. 1: पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और वहां उसकी बनने के बाद पहला चुनाव था इसलिए सरकार ने पूरी ताकत लगाई।
    • कारण नं. 2: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव लड़ा इसलिए पूरी पार्टी एकजुट होकर लड़ी।
    • कारण नं. 3: भाजपा ने गलत उम्मीदवार को चुना, विनोद खन्ना की पत्नी को टिकट ना देना भी हार का कारण है।
    • कारण नं. 4: जीएसटी को लागू करने से आ रही दिक्कतों से व्यापारी वर्ग नाराज था, जो कि हार का सबब बना।
    • कारण नं. 5: अकाली दल की नाकामी की असर बीजेपी पर पड़ा और वो इसलिए हारी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+