भाजपा आज कर सकती है दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। उम्मीदवारों के नामों का फैसला लेने के लिए आझ बीजेपी संसदीय दल की बैठक होगी। सूत्रों की मानें तो बीजेपी भाजपा किरण बेदी को दिल्ली का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय संसदीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी के आला नेताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बैठक में उन सभी उम्मीदवारों को टिकट दिया जा सकता है जिन्होंने पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी।
पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने से दिल्ली विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प हो गये हैं। हालांकि पार्टी के आला नेता कहते आ रहे हैं कि भथाजपा में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा चुनाव के बाद ही होती है लेकिन माना जा रहा है कि दिल्ली में इस प्रयोग को भाजपा दरकिनार करते हुए किरण बेदी के नाम की घोषणा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications