भाजपा आज कर सकती है मांझी के समर्थन का आधिकारिक ऐलान

पटना। बिहार में मांझी सरकार की अग्नि परीक्षा को 24 घंटे बचे हैं। कल यानि शुक्रवार को मांझी सरकार को सदन में अपना विश्वासमत साबित करना है। वहीं कयास लगाये जा रहे हैं भाजपा मांझी सरकार को अपना समर्थन दे सकती है।

jitan ram manjhi

माना जा रहा है कि आज शाम 6 बजे तक भाजपा इस बात का आधिकारिक रूप से ऐलान कर सकती है। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिहार भाजपा विधायक मांझी को समर्थन देने के पक्ष में हैं। हालांकि इस बात का फैसला केंद्रीय संगठन के उपर है।

बिहार में मांझी को समर्थन देकर भाजपा महादलित वोट बैंक पर सेंधमारी करने के इरादे से मांझी को अपना समर्थन दे सकती है। गौरतलब है कि मांझी के बागी सुर होने के बाद नीतीश कुमार ने उनपर आरोप लगाया था कि वो भाजपा के इशारों पर ये सब कर रहे हैं।

वहीं ये देखना भी दिलचस्प होगा कि अगर भाजपा मांझी को समर्थन देते हैं तो क्या इसके बावजूद भी वह सदन में विश्वास मत जीत पाते हैं या नहीं। मांझी को विश्वास मत जीतने के लिए जदयू के विधायकों के समर्थन की भी जरूरत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+