बीजेपी विधायक दल की बैठक कल, सरकार बनाने का दावा करेगी पेश

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक करेगी, इस मीटिंग में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। ये जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने शुक्रवार को दिल्ली की एक प्रेस कांफ्रेंस में दी है। उन्होंने बताया कि, नेता के चुनाव के बाद भाजपा हरियाणा में अगली सरकार के गठन का दावा करेगी।

BJP legislature party meeting tomorrow will present claim to form government

शनिवार को होने वाली इस मीटिंग में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन भी मौजूद रहेंगे। सुबह 11 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। बता दें, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है, सरकार बनाने के लिए पार्टी को 46 सीटों की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: जानिए, हरियाणा में समीकरण बदलने वाले दुष्यंत के परिवार में हैं कौन-कौन?

बता दें, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। दोनों ही प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। महाराष्ट्र में जहां भाजपा और शिवसेना गंठबंधन को बहुमत मिला वहीं हरियाणा में पेंच फंस गया है। बीजेपी कुछ सीटों से बहुमत हासिल करने से चूक गई है अब उसे सरकार बनाने के लिए किसी अन्य पार्टी के विधायकों को अपने साथ लाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+