बाबरी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आडवाणी से मिले जोशी, क्या हुई बात?

सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी विध्वंस मामले में भाजपा के बड़े नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत 13 भाजपा नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश के तहत धारा 120 बी के तहत मामला चलाए जाने का आदेश दिया है।

नई दिल्ली। बाबरी विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। भाजपा के बड़े नेता मुरली मनोहर जोशी बुधवार शाम पार्टी के ही वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने पहुंचे। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद की स्थिति पर चर्चा के लिए दोनों वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने मुलाकात की है।

बाबरी विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार बाबरी विध्वंस मामले में अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने बाबरी विध्वंस मामले में भाजपा के बड़े नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत 13 भाजपा नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश के तहत धारा 120 बी के तहत मामला चलाए जाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द होनी चाहिए, इसके लिए कोर्ट ने बकायदा दो साल का समय निर्धारित किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट से आडवाणी-जोशी को तगड़ा झटका

सुप्रीम कोर्ट से आडवाणी-जोशी को तगड़ा झटका

सर्वोच्च अदालत के इस फैसले को राजनीतिक जानकार भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के राष्ट्रपति बनने की संभवानों के झटके के तौर पर देख रहे हैं। जानकारों के मुताबिक आडवाणी और जोशी बीजेपी के बड़े नेता हैं। राष्ट्रपति के चुनाव में उनके नाम आ सकते थे, लेकिन अब कोर्ट के आदेश की वजह से कहीं न कहीं वो इस रेस में पिछड़ सकते हैं।

जब आडवाणी से मुलाकात के लिए उनके घर पहुंचे जोशी?

जब आडवाणी से मुलाकात के लिए उनके घर पहुंचे जोशी?

वहीं फैसले के बाद बुधवार शाम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, आडवाणी के घर पहुंचे। उनकी इस मुलाकात में क्या हुई ये कोई नहीं जानता? हालांकि माना जा रहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद की स्थिति को लेकर ही उनके बीच ये मुलाकात हुई है।

उमा भारती का अयोध्या दौरा हुआ रद्द

उमा भारती का अयोध्या दौरा हुआ रद्द

दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती सामने आई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ने से इंकार तो किया ही साथ ही अयोध्या जाने का ऐलान कर दिया। हालांकि बीजेपी कोर कमेटी ने उमा भारती के अयोध्या जाने के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है। इससे पहले उमा भारती ने कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उमा भारती ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उमा भारती ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि खुद पर षडयंत्र का मुकदमा चलाए जाने पर वो अपने पद से इस्‍तीफा नहीं देंगी। उन्‍होंने कहा कि जो बात कोर्ट ने कही है मैं उसपर विवेचना नहीं करना चाहती, यह कोर्ट का अपमान होगा। मैं एक ही बात कहना चाहती हूं कि जो हुआ सब कुछ खुल्लम खुल्ला था, मन, वचन और कर्म से मैं भव्य राम मंदिर निर्माण के पक्ष में हूं। उन्होंने कहा कि षडयंत्र की बात तो तब होती जब मैं कुछ छिपाना चाहती, मैं गर्व से कहना चाहती हूं कि मैंने राम मंदिर के आंदोलन में हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+