जजों का इशारा साफ है, जस्टिस लोया की मौत की सच्चाई तक पहुंच सकेंगे: यशवंत सिन्हा
यशवंत सिन्हा ने कहा है' मैंने कुछ कमेंट्स को देखे है लोग जजों की आलोचना नहीं सपोर्ट कर रहे है अगर सुप्रीम कोर्ट के जजों को कंप्रोमाइज कर रहे हैं तो देश का लोकतंत्र खतरे में है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद खलबली मच गई है। बीजेपी ,कांग्रेस और लेफ्ट के नेता प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट जजों की ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेन्स के बाद एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है' जज किस ओर इशारा कर रहे हैं ये बिल्कुल साफ दिखाई दे रहा है। उम्मीद है कि हम जस्टिस लोया की मौत की सच्चाई तक पहुंच सकेंगे।

क्या देश को लोकतंत्र खतरे में है?
इतना ही नहीं यशवंत सिन्हा ने कहा है' मैंने कुछ कमेंट्स को देखे है लोग जजों की आलोचना नहीं सपोर्ट कर रहे है अगर सुप्रीम कोर्ट के जजों को कंप्रोमाइज कर रहे हैं तो देश का लोकतंत्र खतरे में है। इससे पहले माकपा नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सत्यनिष्ठा और आजादी से समझौता नहीं हो सकता। इस मुद्दे पर बोलते हुए बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि ये चारों जज ईमानदार हैं, अगर ये चारों कोई बात कह रहे हैं तो वो सुनी जानी चाहिए। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

जजों की पीसी के बाद बयानबाजी तेज
जजों की इस पीसी के बाद अब बयानबाजी तेज हो गई है, यूपीए सरकार में देश के कानून मंत्री रह चुके अश्विनी कुमार ने कहा कि ये न्यायपालिका की इमेज के लिए सही नहीं है तो वहीं देश के वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम ने इस पूरे मामले पर कहा कि ये न्यायपालिका के लिए काला दिन है। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हर कोई न्यायपालिका के फैसले को शक की निगाहों से देखेगा।

सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है
आपको बता दें कि चीफ जस्टिस के बाद दूसरे सबसे सीनियर जज जस्टिस चेलमेश्वर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है, अगर ऐसा चलता रहा तो लोकतांत्रिक परिस्थिति ठीक नहीं रहेगी, उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे पर चीफ जस्टिस से बात की, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी इसलिए हमें आज ये करना पड़ रहा है और सबके सामने बोलना पड़ रहा है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications