टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा नेता ने अमित शाह को किया आगाह
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लेकर तमाम राजनीतिक दलों में टिकटों का बंटवारा चल रहा है और उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं। यह स्थिति ना सिर्फ कांग्रेस बल्कि भाजपा में भी है। भाजपा नेता और रायबरेली से पार्टी के उम्मीदवार रहे अजय अग्रवाल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर उन्हें आगाह किया है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि अगर इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटा तो वैश्य समाज में नाराजगी फैलेगी, जिसका पार्टी को सामना करना पड़ेगा।

अजय अग्रवाल ने पत्र में लिखा है कि पिछले चुनाव में भाजाप ने तीन वैश्य समाज के उम्मीदवारों को टिकट दिया था, लेकिन आबादी के लिहाज से यह संख्या 7-8 होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि इस बार पार्टी इस बार सिर्फ दो वैश्य उम्मीदवारों को टिकट देने वाली है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में अजय अग्रवाल ने सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्होंने आगाह किया है कि अगर पार्टी टिकट काटती है तो यह आत्मघाती कदम होगा, जिसकी वजह से लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, वाराणसी, कानपुर, अमेठी, बाराबंकी, फैजाबाद, मोहनलालगंज और कौशांबी में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अजय अग्रवाल ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि पार्टी रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करे और रायबरेली में वैश्य समाज के प्रतिनिधित्व को ना खत्म करे। बता दें कि सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अजय अग्रवाल ने 2014 में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था। लेकिन सोनिया गांधी के खिलाफ उन्हें एक लाख 74 हजार वोट मिले ते, जबकि सोनिया गांधी को तीन लाख 52 हजार वोटों से अजय अग्रवाल चुनाव हार गए थे।












Click it and Unblock the Notifications