योग दिवस- मुसलमानों से योग करवाएंगे भाजपा सांसद विजय गोयल

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) मुसलमानों को विश्व योग दिवस यानी 21 जून को योग करवाने की जिम्मेदारी भाजपा के राज्यसभा सांसद विजय गोयल पर है। वे आजकल मुसलमानों के साथ दक्षिण दिल्ली के ओखला इलाके में योग कर भी रहे हैं।

इन क्लासेज में योग को पढ़ाया-समझाया जाता योग गुरुओं द्वारा। वे योग क्लासेज राजधानी के दूसरे कई और इलाकों में भी आयोजित कर रहे हैं। जानकारों ने बताया कि उन्हें भाजपा आला कमान ने निर्देश दिया है कि वे 21 जून को योग दिवस पर मुसलमानों की भागेदारी बढ़ाएं।

दौड़-भाग वाली जिंदगी में कैसे पायें योग के लाभ?

मुसलमानों में असर

विजय गोयल का राजधानी की मुसलमानों बहुल इलाकों में जबरदस्त असर है। वे तीन बार चांदनी चौक से लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं। वे इन दिनों दिन-रात मुसलमानों के बीच में घूम रहे हैं ताकि वे योग दिवस पर बढ़-चढ़कर भाग लें।

गोयल के करीबियों ने बताया कि वे अब तक राजधानी में करीब 500 खास मुसलमान नागरिकों से मिल चुके हैं। इनमें पत्रकार,लेखक, मस्जिदों के इमाम वगैरह शामिल हैं।

श्रीश्री रवि शंकर के इस लेख में छिपे हैं दिन में 400 बार मुस्कुराने के राज

विजय गोयल के साथ मिलकर राजधानी में मिर्जा गालिब के आवास को बेहतर बनाने के काम में जुटे रहे फिरोज बख्त अहमद ने बताया कि विजय गोयल की अपील का तगड़ा असर मुसलमानों पर हो रहा है।

वे बढ़-चढ़कर 21जून को योग दिवस वाले दिन राजपथ और दूसरी जगहों पर योग करेंगे। खुला दिमाग रखने वाले मुसलमान मानने लगे हैं कि योग किसी भी रूप में एंटी इस्लामिक नहीं है। वे कहते हैं मुसलमान अब देश की मुख्य धारा से जुड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+