विजय गोयल का दावा, 14 आप विधायक छोड़ना चाहते हैं पार्टी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के 14 विधायक पार्टी का साथ छोड़ना चाहते हैं। इन विधायकों का कहना है कि पार्टी अपने लक्ष्य से भटक गई है, लिहाजा वह पार्टी को छोड़ना चाहते हैं। दरअसल हाल ही में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल के इसी आरोप का जवाब देते हुए विजय गोयल ने यह दावा किया है।

केजरीवाल का आरोप
केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन दिनों में सात आप के विधायकों को भाजपा की ओर से पैसे की पेशकश की गई है। विधायकों ने हमे बताया कि भाजपा ने उन्हें संपर्क किया है और हर एक को 10 करोड़ रुपए की पेशकश की है। केजरीवाल ने कहा कि ये लोग हमारे विधायकों को तोड़ना चाहते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सब करना बिल्कुल शोभा नहीं दिया है। हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश हो रही है। केजरीवाल के बयान पर विजय गोयल ने दावा किया है कि आप के 14 विधायक पार्टी को छोड़ना चाहते हैं।

हमे विधायकों को खऱीदने की जरूरत नहीं
गोयल ने कहा कि भाजपा को आप के विधायकों को खरीदने की जरूरत नहीं है। पार्टी के 14 विधायक पार्टी का साथ छोड़ना चाहते है, उनका मानना है कि पार्टी अपने लक्ष्य से भटक गई है। लेकिन भाजपा को कतई इन विधायकों को खरीदने की जरूरत नहीं है। जिस तरह से भाजपा पर यह आरोप लगाया गया है कि भाजपा ने इन विधायकों को 10 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया है वह पूरी तरह से निराधार है।

23 मई को नतीजे
बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं, प्रदेश में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन नहीं हो पाने की वजह से कांग्रेस और आप अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में 12 अप्रैल को मतदान होना है। इस बार लोकसभा चुनाव कुल 7 चरण में कराए जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ था, आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Baby Bump Pics: गर्भवती हैं दिव्यांका त्रिपाठी, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications