कर्नाटक में मचे हिजाब विवाद पर उमा भारती ने रिएक्शन देते हुए सुझाया ये रास्ता
बेंगलुरू, 09 फरवरी। कर्नाटक में शुरू हुआ कालेज में हिजाब पहनने के विवाद अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर टिप्पणियां आनी शुरू हो चुकी है। कर्नाटक के उडि़पी जिले के एक कालेज में छात्राओं को हिजाब पहनने से रोका गया और उन्होंने विरोध जताया और चंद दिनों में ये विवाद और बढ़ गया है। नई यूनिफॉर्म पॉलिसी का विरोध मुस्लिम संगठन कर रहे हैं वहीं कई राजनीतिक पार्टियां और समूह इस पर सहमति जता चुके हैं। वहीं अब भाजपा नेता साधवी उमा भारती ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है और रास्ता सुझाया है।

उमा भारती ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुझाया ये रास्ता
पूर्व मंत्री उमा भारती ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा -
कर्नाटक में हिजाब पहनने पर उठा हुआ विवाद राजनैतिक एवं सांप्रदायिक दिशा में मुड़ गया है। इसको रोकने के लिए उमा भारती ने दो सलाह दी और कहा राजनैतिक दलों के नेता इस विषय पर अपनी टिप्पणी तुरंत बंद कर देनी चाहिए। इसके अलावा राज्य की सरकारें, शिक्षण संस्थाओं की स्वाधीनता एवं नागरिकों का संवैधानिक अधिकार तीनों को मिलाकर जो निष्कर्ष निकले, उसे स्वीकर करे।

बवाल को बढ़ने से रोकने का उपाय सुझाया है
बता दें मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की पूर्व मंत्री उमा भारती साध्वी ऋतम्भरा के साथ राम जन्मभूमि आन्दोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इस आंदोलन के दौरान"श्री रामलला घर आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे" का नारा लगाने वाली उमा भारती ने हिजाब विवाद पर राजनीति करने के बजाय अपनी राय देकर इस बवाल को बढ़ने से रोकने का उपाय सुझाया है।
Recommended Video

क्या हैं कर्नाटक में हिजाब विवाद
बता दें कर्नाटक में नई यूनिफॉर्म पॉलिसी लागू हुई है। जिसके तहत उडुपी जिले में 6 छात्राओं को क्लास में बैठने से रोका गया, क्योंकि वो हिजाब पहनकर आई थीं। सबसे पहले कर्नाटक के उडि़पी जिले में एक कालेज में मुस्लिम छात्राओं को कालेज में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसका छात्राओं ने विरोध जारी कर दिया। इसके बाद दूसरे कालेज में जब ये बैन हुआ तो ये विरोध और बढ़ गया और कुछ छात्राएं इस मामले को लेकर कोर्ट पहुंच गई। जहां इस मुद्दे पर सुनवाई चल ही रही थी कि हिजाब में विरोध प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के बीच पहुंच कर कुछ लोगों ने भगवा गमछा डालकर जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिया। जिस पर वहां मौजूद एक लड़की ने अल्लाह हो अकबर कहकर काउंटर कर दिया। जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications