Mominpur violence : शुभेंदु अधिकारी ने गृहमंत्री शाह को लिखा पत्र, CRPF की तत्काल तैनाती की मांग

कोलकाता के मोमिनपुर इलाके में बीती रात हिंसा के बाद दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने घटना को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। साथ ही गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर तत्काल केंद्रीय बल तैनात करने का आग्रह किया है। अधिकारी ने ट्वीट किया, ''मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी और माननीय राज्यपाल श्री ला गणेशन जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति से पहले मोमिनपुर हिंसा और एकबलपुर पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ के मद्देनजर केंद्रीय बलों को तत्काल तैनात किया जाए। इससे पहले कि पश्चिम बंगाल हाथ से निकल जाए।''

BJP leader Suvendu Adhikari writes to HM amit shah demands urgent CRPF deployment in Kolkata

अधिकारी ने आगे लिखा, "मैं इस समय आपको यह पत्र लिखने के लिए मजबूर हूं क्योंकि स्थिति की गंभीरता ने इस तात्कालिकता को प्रेरित किया है। लक्ष्मी पूजा की पूर्व संध्या पर कोलकाता के खिदिरपुर मोमिनपुर इलाके में हिंदू समुदाय पर हमला हुआ है। हिंदुओं पर गुंडों और असामाजिक लोगों द्वारा बर्बरता की गई है। हमले में पंचला हिंसा की समानता है, जो जून में हावड़ा जिले के उलुबेरिया क्षेत्र में हुई थी। उस समय हिंसा पूरे पश्चिम बंगाल में फैल गई थी, खासकर नादिया और मुर्शिदाबाद जिलों में।"

कोलकाता के एकबालपुर, मोमिनपुर जैसे इलाकों में बीती रात हंगामे की खबर है। बताया जा रहा है कि कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। यही नहीं, पथराव और बम भी फेंके गए हैं। इसके बाद देर रात लोगों ने एकबलपुर थाने का घेराव किया। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि मोमिनपुर में अपना त्योहार मनाते हुए आज शांतिपूर्ण समुदाय द्वारा हिंदुओं की बाइक और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। हमेशा की तरह सीएम उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं और उन्हें खुली छूट दे रही हैं। मजूमदार ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि कोलकाता पोर्ट के मयूरभंज में हिंदू पलायन कर रहे हैं, उनके घरों पर हमले हो रहे हैं। पुलिस चुपचाप देख रही है। कानून व्यवस्था नहीं है। स्थिति गंभीर है, लेकिन सीएम ममता बनर्जी हिंदुओं को पीड़ित देख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+