'पद्मावती' के समर्थन पर दीपिका के बाद भाजपा नेता ने ममता बनर्जी को दी नाक काटने की धमकी

नई दिल्ली। हरियाणा में भाजपा के प्रमुख मीडिया संयोजक सूरज पाल अम्मू ने अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नाक काटने की धमकी दी है। फिल्म 'पद्मावती' को पश्चिम बंगाल में रिलीज कराने के लिए हर तरह की सुरक्षा दिए जाने की ममता बनर्जी की बात पर सूरज पाल ने कहा 'राक्षसी प्रवृति की जो महिलाएं होती हैं, जैसे शूपर्णखां थी। शूपर्णखां का इलाज लक्ष्मण ने नाक काटकर किया, ममता जी इस बात को ना भूलें'।

दीपिका का सिर काटने पर कर चुके दस करोड़ के ईनाम का ऐलान

दीपिका का सिर काटने पर कर चुके दस करोड़ के ईनाम का ऐलान

इससे पहले करणी सेना ने दीपिका पादुकोण की नाक काटने की बात कही थी। वहीं हरियाणा के भाजपा नेता सूरज पाल ने भंसाली और दीपिक का सिर लाने वाले को 10 करोड़ देने का ऐलान किया था। साथ ही सिर काटने वाले को कानूनी सहारा और उसके परिवार का ध्यान रखने की भी बात कही। हरियाणा में भाजपा के प्रमुख मीडिया संयोजक सूरज पाल अम्मू ने कहा है दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सिर धड़ से अलग करने वालों को वो 10 करोड़ का ईनाम देंगे। रणवीर सिंह को उन्होंने सिर्फ हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी थी।

पद्मावती पर ये बोली हैं ममता

पद्मावती पर ये बोली हैं ममता

'पद्मावती' फिल्म की रिलीज को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि भंसाली की फिल्म को भले ही दूसरे राज्यों में जगह ना मिले लेकिन बंगाल में फिल्म रिलीज होगी और हमें लगता है कि भंसाली की फिल्म देखने के बाद लोगों को उन पर काफी गर्व होगा। बंगाल हमेशा उनका स्वागत करेगा, वे यहां अपना प्रीमियर कर सकते हैं, बंगाल तो पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों के लिए भी खुला है, रचनात्मक लोगों की कोई सीमा नहीं होती है और कला को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता है। ममता ने पद्मावती फिल्म के खिलाफ विरोध की पूरी घटना को 'सुपर इमरजेंसी' का नाम दिया।

विरोध के चलते टली फिल्म की रिलीज

विरोध के चलते टली फिल्म की रिलीज

मालूम हो कि फिल्म के विरोध को देखते हुए अब फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज नहीं हो रही है, फिल्म का विरोध करने वाले करणी सेना के चीफ का कहना है कि फिल्म में राजपूत रानी की गलत छवि पेश की गई है। दीपिका एक नाचने वाली है। अगर फिल्म को रिलीज किया गया तो हम सिनेमाघर जला देंगे। पद्मावती को लेकर देशभर में कई जगह राजपूत संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+