MP News: आखिर क्यों?, BJP नेताओं ने अपने नाम के साथ जोड़ा 'मोदी का परिवार', जानिए

Loksabha Election नजदिक है, जहां इससे पहले अब BJP अलग-अलग अभियान चलाकर जनता का दिल जीतने के प्रयास में जुटी है। वहीं इन दिनों BJP नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया हुआ है, जहां इस कैंपेन के अंतर्गत बीजेपी नेता अपने-अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिख रहे हैं।

एमपी में भी इस कैंपेन का असर देखने मिला है, जहां सीएम मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के साथ मोदी का परिवार जोड़ लिया है।

Bhopal

सोशल मीडिया पर चले मोदी का परिवार कैंपेन का असर कुछ इस तरह हुआ है, देखते ही देखते सभी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम के साथ मोदी का परिवार जुड़ गया। एमपी में सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल ने अपने नाम के साथ मोदी का परिवार जोड़ लिया है।

सोशल मीडिया पर चली मुहिम को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, पीएम मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है। प्रधानमंत्री का संबोधन जब शुरू होता है तो वह कहते हैं मेरे परिवार जनों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है। लेकिन लालू यादव से लेकर के जो अपने ही परिवार में समाहित पार्टियां है, उनके मन में केवल अपना परिवार है, लेकिन मोदी जी के मन में पूरा देश एक परिवार है. मेरा परिवार यह कैंपेन भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश के अंदर किया है।

BJP इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है, जहां बीजेपी ने देशभर की 195 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया तो वहीं मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर संगठन ने प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। वहीं अलग-अलग अभियान के जरीए भी संगठन के नेता जनता तक पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से BJP प्रत्याशी कौन?, दिल्ली से होगा फैसला, इन नामों पर चली चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+