BJP नेता शहनाज पूनावाला ने बताए भ्रष्‍टाचार के चार स्‍तंभ, लिया INC, TMC, AAP और उद्धव ठाकरे का नाम

नई दिल्ली, 02 जुलाई: नेशलल हेराल्‍ड मामले में प्रर्वतन निदेशालय ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्‍ली में कई जगह तलाशी ली । वहीं कांग्रेस अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही और बंगाल में टीएमसी के नेता भी ईडी के हत्‍थे चढ़ चुके हैं। ईडी की इन सब कार्रवाइयों के बीच भाजपा नेता और प्रवक्‍ता शहजाद पूनावाला ने मंत्रियों और नेताओं के खिला। ईडी की खुली जांच को लेकर कांग्रेस, टीएमसी और आम आदमी पार्टी पर जमकर बरसे।

punawala

पूनावाला ने कहा आप सभी लोकतंत्र के 4 स्‍तंभों के बारे में सुना होगा लेकिन हम आज आपको भ्रष्‍टाचार के चार स्‍तंभों के बारे में बताने जा रहे हैं। पूनावाला ने तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की पार्टी का नाम लिया। शहजाद पूनावाला ने ट्टीट करते हुए लिखा INC- I need corruption, TMC- Too much corruption, तीसरा है उद्धव की भ्रष्ट पार्टी है। और चौथी है आप।

बता दें चारों विपक्षी पार्टियों के मंत्री और नेता ईडी के जांच के घेरे में हैं। प्रवर्तन निदेशालय नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ कर रही। इसके अलावा पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के पार्थ चटर्जी को भी अरेस्‍ट किया उनकी करीबी दोस्‍त के यहां करोड़ों नगद बरामद कर उसे भी अरेस्‍ट किया है। वहीं दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी के नेता सत्‍येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग में अरेस्‍ट हो चुके हैं। वहीं महाराष्‍ट्र में उद्धव ठाकरे के थिंक टैंक माने जाने वाले शिवसेना सांसद संजय राउत भी पात्रा चॉल भूमि घोटाले में अरेस्‍ट किया जा चुके हैं।

वहीं ईडी के देश के कई राज्यों में की जा रही ताबडतोड़ छापेमारी से परेशान विपक्ष लगातार मोदी सरकार की इस साजिश बताते हुए हमला कर रहा है। पूनावाला ने ईडी के चल रहे छापे के मद्देनजर जयराम रमेश ने उन्हें चुप कराने का ये प्रयास किया था। उन्‍होंने कहा 2,000 करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति जो स्वतंत्रता सेनानियों की है, जिन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी थी जिसका इस्तेमाल एक परिवार की जेब भरने के लिए किया गया था और ऐसा ऐसा हुआ यूपीए सरकार की निगरानी में हुआ। उन्‍होंने कहा न तो सुप्रीम कोर्ट ने और न ही किसी हाई कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी और जयराम रमेश को कोई राहत दी है। तो क्या कोर्ट की इसमें भी मिलीभगत है ?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पहले आरोप लगाया था कि हेराल्ड हाउस पर छापे पर ईडी की छापेमारी इसे उन्हें चुप कराने का एक प्रयास है। पूनावाला ने कहा हेराल्ड हाउस, बहादुर शाह जफर मार्ग पर छापे भारत के प्रमुख विपक्ष-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खिलाफ निरंतर हमले का एक हिस्सा हैं। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया था कि हम मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ इस प्रतिशोध की राजनीति की कड़ी निंदा करते हैं। आप हमें चुप नहीं करा सकते!

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ईडी के छापे को 'जानबूझकर कांग्रेस को परेशान करने और उसकी छवि खराब करने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध' बताया। कांग्रेस नेता ने कहा, "यह जानबूझकर कांग्रेस को परेशान करने और उसकी छवि खराब करने के लिए एक राजनीतिक प्रतिशोध है। हमारे संविधान के अनुसार, एक सत्तारूढ़ दल के रूप में विपक्षी दलों को डराना सही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+