बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन पर दलितों के अपमान का आरोप, वायरल हो रहा Video
BJP Leader Shahnawaz Hussain: पटना। केंद्र की राजनीति से हाल ही में बिहार की राजनीति में पहुंचे बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में बिहार की सरकार में मंत्री बने शाहनवाज हुसैन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह दलितों को लेकर विवादित बात कहते नजर आ रहे हैं। शाहनवाज हुसैन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

वीडियो को राजद की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैब ने अपने ट्विटर पेज पर जारी किया है। सोहैब ने लिखा है कि बिहार के भाजपाई मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दलितों का अपमान किया है। उन्होंने शाहनवाज हुसैन पर दलितों की तुलना सूअर से करने का आरोप लगाया है।
वीडियो किसी भवन का है जिसमें शाहनवाज सीढ़ियां चढ़ते हुए किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि इसमें वह उन्हें हाल में आवंटित मकान को लेकर शिकायत कर रहे हैं।
वीडियो में वह कह रहे हैं कि जो मकान दिया है मंगल पांडे के बगल में, उसमें वह अखिलेश वाला पुराना, उसमें बार बगल में सूअर बैठा है.. उसके बाद वह एक जाति विशेष के बारे में उपेक्षित अंदाज में कुछ कहते हैं। इसके बाद वह एक कमरे में चले जाते हैं और वहां बात करने लगते हैं।
बिहार के भाजपाई मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दलितों का अपमान किया। कहा मुझे जो सरकारी आवास मिला है उसके बग़ल में डोम रहते है, सुअर रहते है। वो डोम जाति अथवा दलितों की तुलना किससे कर रहे है?
— Qari Sohaib कारी सोहैब قاری صہیب (@qarisohaibrjd) February 20, 2021
सभी मंत्री भी तो वहीं रहते है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी जी को भी आवास वहीं आवंटित है। pic.twitter.com/nBLLyMhyu7
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर शाहनवाज हुसैन की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications