गौरी लंकेश की हत्या के बारे में ये कैसा बयान दे दिया भाजपा नेता ने
भाजपा नेता ने कहा कि गौरी लंकेश ने अगर आरएसएस के खिलाफ नहीं लिखा होता तो वह जिंदा होतीं, वह मेरी बहन की तरह थीं।
Recommended Video

बेंगलुरू। वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की जिस तरह से हत्या की गई उसके बाद इस मुद्दे पर सियासत का दौर लगातार जारी है। तमाम बयानों के बीच अब कर्नाटक भाजपा के नेता ने विवादास्पद बयान दिया है। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जीवराज ने कहा कि अगर गौरी लंकेश ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोगों की मौत के जश्न के बारे में नहीं लिखती तो शायद आज जिंदा होती। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जीवराज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान तमाम आरएसएस कार्यकर्तोओं को मार दिया गया, लेकिन कर्नाटक में सिद्धरमैया की सरकार ने इन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

जीवराज ने कहा कि अभी तक कुल 11 स्वयंसेवक संघ परिवार के सदस्यों को मारा जा चुका है लेकिन कर्नाटक की सरकार ने इन हत्यारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस के कार्यकाल में संघ के लोगों को मरते हुए देखा है। इन लोगों की मौत के बाद गौरी लंकेश ने उनके बारे में लिखा। जीवराज ने कहा कि गौरी लंकेश मेरी बहन की तरह हैं लेकिन अगर वह इस बारे में इस तरह से नहीं लिखती तो शायद जीवित होतीं उहोंने कहा कि जिस तरह से गौरी लंकेश ने भाजपा और आरएसएस के बारे में लिखा वह गलत था।
इसे भी पढ़ें- गौरी लंकेश को ट्विटर पर गाली देने वालों को फॉलो करने पर BJP ने यूं किया पीएम का बचाव
गौरतलब है कि गौरी लंकेश की उनके घर में तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने गौरी लंकेश पर सात गोलियां चलाई, जिसमें से तीन गोलियां गौरी के सिर, गले और छाती में लगी थी और उनकी मौत हो गई थी। हत्या के बाद इस मामले पर जबरदस्त सियासत शुरू हो गई। गौरी लंकेश को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी, जिसपर कई लोगों ने सवाल खड़ा किया था कि आखिर कैसे उन्हें राजकीय सम्मान दिया जा सकता है। गौरी लंकेश लंकेश पत्रिकेस की संपादक थी और वह तमाम मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती थीं।












Click it and Unblock the Notifications