जम्मू-कश्मीर: BJP नेता का बॉडीगार्ड राइफल लेकर हुआ फरार

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले सोपोर में बीजेपी नेता के साथ बतौर अंगरक्षक तैनात एक एसपीओ बुधवार को सरकारी राइफल व अन्य साजो सामान के साथ फरार हो गया। घटना सोपोर के राफियाबाद इलाके की बताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक फरार एसपीओ आतंकी संगठन में शामिल हो गया। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

gun

फरार होने वाले एसपीओ का नाम वसीम अहमद मल्ला है और वह रफियाबाद के साथ सटे शुटलू गांव का रहने वाला है। वसीम अहमद बीते कुछ समय से भाजपा के स्थानीय नेता मोहम्मद मकबूल वार के रोहामा,रफियाबाद स्थित मकान पर तैनात सुरक्षा दस्ते में नियुक्त था।

वसीम अहमद बुधवार सुबह सरकारी राइफल के साथ अचानक गायब है। काफी देर तक बीजेपी नेता बताया की जब उसे काफी देर तक घर में नहीं देखा तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। जब एसपीओ को फोन किया गया तो उसका फोन स्विचऑफ आ रहा था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+