पश्चिम बंगाल: गनप्वाइंट पर बीजेपी नेता की बेटी का अपहरण, हाल ही में TMC छोड़ा था
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सन्न कर देने वाली घटना सामने आइ है। यहां बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता की बेटी को कुछ गुंडे गनप्वाइंट पर अपहरण करके ले गए। पुलिस के आला अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा कई बिंदुओं पर छानबीन कर जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नेता का नाम सुप्रभात बटैयाबाल है और वो पांच महीने पहले ही टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए थे। पुलिस ने बताया कि बटैयाबाल जब घर में नहीं थे तो बदमाशों ने जिले के लाभपुर इलाके में उनके घर में तोड़-फोड़ की और उनकी 22 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। टीएमसी में शामिल होने से पहले सुप्रभात माकपा के एक जिला समिति सदस्य थे।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस मामले को लेकर सुप्रभात बट्याबयाल के बेटे सुजीत बट्याबाल ने बताया, 'पांच गुंडे शाम करीब 8 बजे सुप्रभात के घर में घुसे। जब उन्हें पता चला कि सुप्रभात घर पर नहीं हैं तो पहले उन्होंने हमें कमरों में बंद कर दिया और फिर बंदूक की नोक पर उन्होंने मेरी भतीजी को खदेड़ते हुए जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और अपने साथ ले गए।' एसपी श्याम ने बताया है कि पुलिस को जांच के दौरान इस मामले में कोई भी पॉलीटिकल मोटिव होने का सुराग नहीं मिला है। इस मामले के बाद से आम जनता में काफी खौफ का माहौल पनप गया है।












Click it and Unblock the Notifications