VIDEO: पटना साहिब सीट पर बीजेपी में मचा घमासान, रविशंकर प्रसाद और आरके सिन्हा के समर्थक आपस में भिड़े

पटना। बिहार की चर्चित पटना साहिब सीट पर दावेदारी को लेकर अब घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी की ओर से इस सीट पर पहले राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को टिकट दिए जाने की खबर थी। लेकिन बाद में इस सीट पर भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतार दिया। जिसके बाद पटना में बीजेपी समर्थक दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि दोनों नेताओं के समर्थक मंगलवार को आपस में भिड़ गए। दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच इस दौरान जमकर लात-घूंसे भी चले

मंगलवार को रविशंकर प्रसाद पटना एयरपोर्ट पहुंचे

मंगलवार को रविशंकर प्रसाद पटना एयरपोर्ट पहुंचे

दरअसल पटना सीट से उम्मीदवार घोषित होने के बाद मंगलवार को रविशंकर प्रसाद पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो आरके सिन्हा के समर्थकों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविशंकर प्रसाद के खिलाफ नारेबाजी के चलते उनके समर्थक और आरके सिन्हा के समर्थक आपस में भिड़ गए और दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच काफी देर तक एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

बीजेपी के समर्थकों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बीजेपी के समर्थकों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हंगामा बड़ा देख सीआईएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला और वहां से बीजेपी के कार्यकर्ताओं को हटाया। आरके सिन्हा के समर्थकों ने रविशंकर को काले झंडे दिखाए। जिससे नाराज रविशंकर प्रसाद के समर्थक मारपीट पर उतर आए। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर मौजूद रविशंकर प्रसाद के समर्थकों ने आर के सिन्हा के समर्थकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

सुरक्षाकर्मियों की मदद से बीजेपी ऑफिस पहुंचे रविशंकर

बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पार्टी नेतृत्व पर भी आरके सिन्हा की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं के बीच हुई भिड़ंत के बाद रविशंकर प्रसाद सुरक्षाकर्मियों की मदद से बीजेपी ऑफिस के लिए रवाना हुए। बता दें कि आरके सिन्हा बीजेपी से राज्यसभा सांसद हैं। तो वहीं रविशंकर प्रसाद फिलहाल मोदी सरकार में कानून मंत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+