राम माधव ने मुस्लिम एंकर से कहा आप अपने ISIS की चिंता कीजिए
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव इस बार विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। राम मांधव ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा साक्षात्कार लेने वाले पत्रकार से कहा कि हम कश्मीर की चिंता कर रहे हैं आप अपने आईएस की चिंता कीजिए।

अल जजीरा को दिये साक्षात्कार में विवादित बोल
अज जजीरा को दिये एक साक्षात्कार के दौरान एंकर मेंहदी हसन से कहा कि आप अपने आईएसआईएस की चिंता कीजिए। राम माधव की यह बात सुनकर मेंहदी हसन ने तीन बार इस बात को दोहराया मेरा आईसआईएस।
एंकर ने सोशल मीडिया पर राम माधव को कटघरे में खड़ा किया
राम माधव ने अपने इस बयान से हंसकर किनारा करने की कोशिश की लेकिन यह उनके लिए मददगार साबित नहीं हुआ। मेंहदी हसन ने इसमुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाकर इस मामले पर नयी बहस शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक राम माधव ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी है, उन्होंने कहा कि मेरा कहने का मतलब था आईएसआईएस।
इस सवाल के जवाब में दिया यह बयान
दरअसल अल जजीरा पर विषय क्या मोदी के भारत में फासिज्म और हिंदू हिंसक हो रहे हैं पर राम माधव भाजपा और सरकार का पक्ष रख रहे थे। वहीं जब मेंहदी हसन ने राम माधव से सवाल किया कि क्या मोदी के दौर में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में सांप्रदायिक हिंसा में बढ़ोत्तरी हुई है और क्या लोग मोदी के फासिज्म को सराह रहे हैं।
तकरबीन 45 मिनट के साक्षात्कार में मेंहदी सहन ने कश्मीर, भारत पाक के रिश्ते और कश्मीर में अशांति के मुद्दे पर दनादन सवाल दागे माधव ने कश्मीर के मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि हम कश्मीर के मुद्दें को सुलझा रहे हैं आप चिंता ना करे।
आपका आईएस हासिल कर सकता है परमाणु हथियार
इसके बाद मेंहदी ने कहा कि हम इसलिए चिंतित हैं क्योंकि पूरी दुनिया दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध को लेकर चिंतिंत है क्योंकि आप इस मुद्दे को सुलझा नहीं पा रहे हैं।इस सवाल के जवाब में माधव ने कहा कि उन चीजों की चिंता करें जो दुनिया में हो रही है, आपका आईएस परमाणु हथियार हासिल कर सकता है।
भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश एक होंगे
यही नहीं माधव ने कहा कि आरएसएस का मानना है कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश एक दिन फिर से मिल एकजुट हो जायेंगे। यह युद्ध के जरिए नहीं बल्कि लोगों की इच्छा से होगा।












Click it and Unblock the Notifications