'राहुल गांधी साजिश कर रहे हैं...', कांग्रेस के 'शेयर बाजार घोटाले' के आरोप पर BJP का वार
भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 'शेयर बाजार घोटाले' के आरोप को लेकर पलटवार किया। बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी अभी भी लोकसभा चुनाव में हार से उबर नहीं पाए हैं। अब वह बाजार के निवेशकों को गुमराह करने की साजिश कर रहे हैं। आज भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव जीतने वाले गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 10 सालों में पहली बार हमारा मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। आज भारत का इक्विटी बाजार दुनिया की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं के मार्केट कैप में प्रवेश कर चुका है...हम जानते हैं कि मोदी सरकार के तहत बाजार में सूचीबद्ध सार्वजनिक उपक्रमों का मार्केट कैप 4 गुना बढ़ गया है।

आपको बता दें कि बीजेपी की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी द्वारा शेयर बाजार घोटाले का आरोप लगाने के बाद आई है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर 'सीधे' इसमें शामिल होने का आरोप लगाया है। क्या कहा राहुल ने?
दरअसल, राहुल गांधी ने प्रेस ब्रीफिंग में गुरुवार शाम कहा कि पीएम और केंद्रीय गृह मंत्री ने शेयर बाजार में निवेश करने वाले पांच करोड़ परिवारों को विशिष्ट निवेश सलाह क्यों दी? क्या निवेश सलाह देना उनका काम है? आगे कहा कि दोनों साक्षात्कार एक ही मीडिया को क्यों दिए गए, जिसका स्वामित्व एक ही कारोबारी समूह के पास है, जो शेयर बाजार में हेराफेरी के लिए सेबी की जांच के दायरे में है।
PM की प्रिडिक्शन को गोयल ने दोहराया
कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए गोयल ने कहा कि जब 10 साल पहले यूपीए सरकार सत्ता में थी, उस समय भारत का मार्केट कैप 67 लाख करोड़ रुपये था ...आज मार्केट कैप बढ़कर 415 लाख करोड़ रुपये हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 23 मई को कहा था कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को जब बीजेपी रिकॉर्ड संख्या पर पहुंचेगी, तो शेयर बाजार भी नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच जाएगा।
दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा था कि बाजार पहले भी गिर चुका है। इसलिए इसे सीधे चुनावों से नहीं जोड़ना चाहिए। वैसे भी, कुछ अफवाहों ने इसे (गिरावट) बढ़ाया होगा। मेरी राय में, 4 जून से पहले खरीदारी करें। बाजार में उछाल आने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications