बीजेपी से नाराजगी की खबरों पर पंकजा मुंडे ने तोड़ी चुप्पी, इस मुद्दे पर भूख हड़ताल का किया ऐलान
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर उनकी बेटी और बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने औरंगाबाद में एक दिवसीय भूख हड़ताल का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल किसी पार्टी या व्यक्ति के खिलाफ नहीं होगी बल्कि मराठवाड़ा के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र के बीड जिले में गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर उनकी बेटी पंकजा मुंडे ने एक रैली का आयोजन किया। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी मंच पर मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इन दिनों पंकजा मुंडे बीजेपी से नाराज चल रही हैं, इसकी वहज विधानसभा चुनाव में मिली हार को बताया जाता है। गुरुवार को पंकजा ने स्टेज से बीजेपी और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस बीच पंकजा मुंडे का साथ देते एकनाथ खडसे भी देते नजर आए। मंच से पंकजा मुंडे ने कहा कि पार्टी में नेता घुटन महसूस कर रहे हैं, इस बीच पंकजा मुंडे कुर्सी से उठीं और वहां मौजूद लोगों से आग्रह किया कि जब चंद्रकांत पाटिल बोलेंगे तो कोई हुटिंग नहीं करेगा।
पार्टी छोड़ने की खबरों को खारिज करते हुए पंकजा मुंडे ने कहा कि, मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगी, मैं 27 जनवरी, 2020 को औरंगाबाद में एक दिन की लंबी हड़ताल करूंगी। यह किसी भी पार्टी या व्यक्तियों के खिलाफ नहीं होगा, मराठवाड़ा के मुद्दे पर नेतृत्व का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह एक सांकेतिक भूख हड़ताल होगी। रैली के दौरान पंकजा ने आगे कहा कि, गोपीनाथ मुंडे भले ही आज हमारे साथ नहीं हैं लेकिन लोग उन्हें कितना प्यार करते हैं आज यह दिखाई दे रहा है। विधानसभा चुनाव में भले ही मेरी हार हुई लेकिन लोगों का प्यार आज भी मेरे साथ है, छोटी-मोटी चिल्लर हार मुझे नहीं झुका सकती है।
यह भी पढ़ें: गुलाम नबी आजाद बोले- नागरिकता बिल पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश जल रहा
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications