भाजपा पर लगा ग्रहण, नगर उपाध्‍यक्ष ओमवीर सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या

omveer singh
लखनऊ। नोयडा में भाजपा के नेता विजय पंडित की गोली मारकर हत्‍या किए जाने के मामले में अभी एक हफ्ते भी नहीं बीते थे कि मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे मुजफ्फरनगर जिले के मीरपुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता ओमवीर सिंह की हत्‍या कर दी। ओमवीर की उम्र 40 वर्ष थी।

ओमवीर की हत्‍या के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है जबकि इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। अभी तक हत्‍या मामले की पुष्टि नहीं की जा सकी है। एक ओर तो उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश सिंह यादव राज्‍य के सभी आलाकमान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में संलिप्‍त हैं तो दूसरी ओर यूपी में हत्‍याएं हो रही हैं। इस बात से साफ पता चल रहा है कि सपा सरकार में गुंडों और बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हो जाते हैं।

ओमवीर मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर भाजपा यूनिट के अध्यक्ष थे। अभी तक हमलावरों के बारे में पता नहीं चल पाया । मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने ओमवीर पर कई गोलियां चलाई थी। ओमवीर पूर्व सैनिक और स्थानीय भाजपा नेता थे। इस वारदात के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौका ए वारदात पर पहुंच गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

स्थानीय पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। चूंकि एक बदमाश के पैर में गोली लगी है इसलिए आसपास के अस्पतालों और क्लीनिकों को अलर्ट कर दिया गया है ताकि इलाज के दौरान वहां आने पर बदमाश को दबोचा जा सके। आसपास की सड़कों पर भी नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+