छत्तीसगढ़: थाने से 200 मीटर के फासले पर भाजपा नेता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता की अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। घटना सोमवार शाम सात बजे की है। भोपालपट्टनम क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के युवा नेता जगदीश शाम करीब सात बजे अपने घर के पास ही किसी से बात कर रहे थे कि तभी पांच हथियारबंद लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बस्तर क्षेत्र के आईजी ने जानकारी मंगलवार को भाजपा नेता की हत्या की जानकारी दी है। मर्डर थाने से 200 मीटर की दूरी पर हुआ है।

पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता जगदीश पर सोमवार शाम को पांच अज्ञात लोगों ने उस वक्त हमला किया जब वो सड़क के पास ही कुछ लोगों के साथ खड़े थे। हमला में गंभीर घायल जगदीश को पहले जिला अस्पताल और वहां से महाराष्ट्र के सिरोंच स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जगदीश लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे। वो भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष भी रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications