टीएमसी विधायक की हत्या में नामजद मुकुल रॉय ने राजनाथ सिंह से की अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्‍यजीत विश्‍वास की हत्या के मामले में नामजद भाजपा नेता मुकुल रॉय ने मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। मुकुल रॉय ने राजनाथ सिंह से मिलकर पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं से अपनी जान को खतरा बताया। रॉय ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया कराए जाने को कहा है।

https://hindi.oneindia.com/news/india/west-bengal-trinamool-congress-mla-satyajit-biswas-shot-deat-kolkata-mamata-banerjee-492609.html

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की कृष्णगंज विधानसभा सीट से विधायक सत्‍यजीत विश्‍वास की बीते सप्ताह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विश्वास को तब गोली मारी गई थी जब वो हंसखाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत फूलबारी में सरस्वती पूजा कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर की है। इसमें मुकुल रॉय का भी नाम है। पुलिस ने मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुकुल रॉय ने इस केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए कलकत्‍ता हाई कोर्ट के डिविजन बेंच में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उनकी याचिका पर इस हफ्ते सुनवाई हो सकती है। रॉय का कहना है कि उनके खिलाफ ये मामला राजनीतिक द्वेष में दर्ज किया गया है।

हत्यारोपी मुकुल रॉय भाजपा में आने से पहले काफी समय तक टीएमसी के ही सदस्य रहे। वो पार्टी में बड़े पदों पर रहने के साथ-साथ मंत्री भी रहे हैं। कुछ समय पहले वो टीएमसी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+