BJP नेता को पसंद नहीं आया दिलजीत दोसांझ को 'पंजाबी' कहना, कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो को दिखाया आईना
Justin Trudeau Meet Diljit Dosanjh: कनाडा में पंजाब के मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ ने परफॉर्म किया, जहां स्टेज पर पहुंचकर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने उनको सरप्राइज देते हुए गले लगाया। दिलजीत ने कनाडा के टोरंटो में रॉजर्स सेंटर स्टेडियम में कॉन्सर्ट किया था। इस दौरान कनाडाई पीएम को स्टेज पर देखकर दिलजीत ने भी उनका आभार जताया।
इसके बाद कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया पोस्ट में दिलजीत दोसांझ को 'भारतीय गायक' के बजाय 'पंजाबी गायक' कहा। जिस पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की। वहीं अब इस कड़ी में भाजपा नेता ने मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी ट्रूडो को फटकार लगाई है।

जानिए क्या बोले जस्टिन ट्रूडो?
दरअसल, दिलजीत दोसांझ के साथ फोटो पोस्ट करते हुए कनाडा के पीएम ने पोस्ट किया, "रोजर्स सेंटर में रुककर दिलजीत दोसांझ को उनके शो से पहले शुभकामनाएं दीं। कनाडा एक महान देश है - जहां पंजाब का एक लड़का इतिहास बना सकता है और स्टेडियमों में भीड़ जमा कर सकता है। विविधता सिर्फ हमारी ताकत नहीं है यह एक महाशक्ति है।"
जस्टिन ट्रूडो के इस पोस्ट पर भाजपा नेता और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने उनकी आलोचना करते हुए पोस्ट उन्होंने इसे 'शब्दों के खेल के ज़रिए जानबूझकर की गई शरारत' करार दिया।
Let me correct this, Mr. Prime Minister- where one guy from INDIA can make history and sell out stadiums.
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) July 15, 2024
Your gesture of lauding a fantastic artist like @diljitdosanjh has been totally overshadowed by your deliberate mischief through wordplay. https://t.co/tm2hFPuckx
मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिखा दिया आईना
सिरसा ने ट्रूडो को सही करते हुए कहा, "मुझे इसे सही करने दें, श्रीमान प्रधानमंत्री - जहां भारत का एक आदमी इतिहास बना सकता है और स्टेडियमों को बेच सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "दिलजीत जैसे शानदार कलाकार की प्रशंसा करने का आपका इशारा शब्दों के खेल के माध्यम से आपकी जानबूझकर की गई शरारत से पूरी तरह से फीका पड़ गया है।"
सिरसा ने वीडियो भी किया जारी
इसी के साथ एक वीडियो जारी करते हुए भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट अच्छा था। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दिलजीत के साथ जो तस्वीर पोस्ट की, उससे हम सभी को बहुत गर्व महसूस हुआ। बाद में जब उन्होंने (कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो) दिलजीत दोसांझ के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, तो उन्होंने भारत का नाम लेना भी उचित नहीं समझा। एक प्रधानमंत्री को ऐसा नहीं करना चाहिए था क्योंकि प्रधानमंत्री के पद की बहुत बड़ी गरिमा होती है। उन्हें उस गरिमा को बनाए रखना चाहिए था और उसी के अनुसार ट्वीट करना चाहिए था।"
#WATCH | BJP leader Manjinder Singh Sirsa says, "The concert of Diljit Dosanjh was good...The picture posted by Canadian PM Justin Trudeau with Diljit made us all feel very proud...Later when he (Canadian PM Justin Trudeau) expressed his feelings for Diljit Dosanjh, he did not… pic.twitter.com/DUitbGlpRJ
— ANI (@ANI) July 15, 2024
इधर, दिलजीत ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "विविधता कनाडा की ताकत है"। मालूम हो कि कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के ट्रूडो के आरोप के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं, जिसके बाद भारत ने आरोप लगाया कि कनाडा खालिस्तानी आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह प्रदान कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications