आडवाणी ने कहा नहीं जाऊंगा राज्यसभा, लड़ूंगा लोकसभा का चुनाव

दरअसल इससे पहले खबरें आ रही थी कि बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेजने का मन बना रही है,लेकिन आडवाणी के इस बयान ने सभी खबरों पर लगा दिया है। राज्यसभा जाने पर आडवाणी ने साफ किया कि वो इस बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। आडवाणी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
माना जा रहा था कि आडवाणी को राज्यसभा भेजने के पीछे संघ की इच्छा है। दरअसल संघ उम्रदराज नेताओं की बजाय युवा नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ाने के पक्ष में है। हालांकि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आडवाणी को राज्यसभा भेजने वाली इन खबरों पर हैरानी जताई। राज्यसभा चुनाव 7 फरवरी को होना है जिसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी है, बीजेपी ने फिलहाल 7 नामों का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications