LK Advani Hospitalized: फिर बिगड़ी दिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती

LK Advani Health News: 'भारत रत्न' भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की एक बार फिर अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मंगलवार (06 अगस्त) सुबह उन्हें दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एलके आडवाणी को अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती करते हुए निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Lal Krishna Advani News

रिपोर्ट्स के मुताबिक आडवाणी जी को अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में रखा गया है।फिलहाल अस्पताल की ओर से हेल्थ अपडेट को लेकर स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे आडवाणी

दरअसल, 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनको बीते दो एक महीने से भी कम समय में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले आडवाणी जी को 3 जुलाई को मथुरा रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी विभाग में निगरानी में रखा गया था।

इससे पहले इससे पहले पूर्व उप प्रधानमंत्री को 26 जुलाई को रात करीब 10.30 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां वो जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टरों की निगरानी में थे, हालांकि उसके अगले दिन यानी 27 जुलाई को उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

इसी साल मार्च में मिला था 'भारत रत्न' सम्मान

मालूम हो कि आडवाणी जी को इसी साल 30 मार्च को भारत सरकार की ओर से देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनकी तबीयत को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर पर जाकर उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+