Khushbu Sundar ने एक्सिडेंट को फेक कहने वाले आदमी को लताड़ा, कहा- जब मौत को अपने सामने देखोगे तब...
नई दिल्ली। एक्ट्रेस से नेता बनीं खुशबू सुंदर की गाड़ी इसी हफ्ते सड़क हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक कार्टूनिस्ट ने कहा कि खुशबू ने फेक दुर्घटना का नाटक किया है। इस आदमी को खुशबू ने लताड़ लगाई है। तमिलनाडु के रहने वाले इस शख्स ने भाजपा नेता खुशबू सुंदर से कहा, 'खुशबू एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और ये तस्वीर उसका सबूत है। प्यारे संघियों, कृपया अच्छी स्क्रिप्ट के साथ आएं। बहुत सारी कमियां हैं।' इस व्यक्ति ने ट्विटर यूजर के दावों को लेकर कहा कि कुछ तस्वीरों में खुशबू पीछे की सीट पर बैठी हैं, तो कुछ में आगे की सीट पर।

Recommended Video
जिसके जवाब में खुशबू सुंदर ने कहा, 'शर्म की बात है कि ऐसी भाषा बोलने वाले के लिए मैंने लड़ाई लड़ी। अगर आपमें हिम्मत है तो दुर्घटना का झूठा नाटक करने की कोशिश करो। जिस क्षण आप अपने सामने मृत्यु को देखोगे, मुझे यकीन है कि आप अपनी पैंट को गीला कर दोगे क्योंकि आप मेरी तरह साहसी नहीं हो। आप कायर की भाषा बोल रहे हो। जल्दी ठीक हो जाओ बाला।' एक अन्य ट्वीट में खुशबू ने कहा, 'कुछ लोग जो शायद मेरे लिए शोक संदेश लिखने का इंतजार कर रहे थे, वो मुझे फिर से एक्शन में देखकर हैरान हैं। मुझे बहुत सारे लोग प्यार करते हैं इसलिए मैं इस दुर्घटना में बच गई। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं। मुझपर भगवान की कृपा है।'
इससे पहले खुशबू ने तस्वीरों में गाड़ी में आगे या पीछे बैठने वाली बातों को लेकर भी साफ कहा था, 'एक मूर्ख हमेशा मूर्ख रहता है। शिक्षा खिड़की से बाहर उड़ जाती है। क्या आपको दोनों के कपड़े एक जैसे दिखते हैं या आप अपनी पसंद से अंधे हैं? अगली बार बोलने से पहले अपने बिना इस्तेमाल हुए दिमाग का इस्तेमाल कर लें।' वहीं बुधवार को खुशबू ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी गाड़ी सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई है। एक टैंकर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। ये दुर्घटना तमिलनाडु के मेलमरूवथूर के पास हुई थी।
पुलिस ने बताया था कि खुशबू की गाड़ी कंटेनर से टकरा गई थी, जिसके बाद कंटेनर के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया। यह हादसा चेन्नई से 97 किलोमीटर दूर कांचिपुरम में हुआ है। खुशबू कुड्डलोर में एक विजय मार्च में शामिल होने जा रही थीं। हादसे के बाद खुशबू ने ट्वीट कर लिखा आपकी दुआ और ईश्वर की दया से मैं सुरक्षित हूं। मैं वेलयात्रा में शामिल होने के लिए अपना सफर फिर से शुरू करूंगी, मामले की जांच चल रही है। भगवान मुर्गन ने हमें बचा लिया, मेरे पति का ईश्वर में भरोसा साफ दिखाई देता है।












Click it and Unblock the Notifications