खुशबू सुंदर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य, ट्वीट कर PM मोदी और भारत सरकार का किया धन्यवाद
बीजेपी की नेता खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। खुशबू सुंदर ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Delhi: भारतीय जनता पार्टी की नेता खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। खुशबू सुंदर ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए पीएम मोदी और भारत सरकार का मैं धन्यवाद करती हूं, मैं नारी शक्ति की रक्षा, संरक्षण और पोषण के लिए कड़ी मेहनत करूंगी, जो आपके नेतृत्व में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है।
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दी बधाई
दरअसल, एक्ट्रेस से नेता बनीं खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य सुंदर ने अपनी नियुक्ति की अधिसूचना की जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट कर दी है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्हें तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बधाई दी, साथ ही लिखा कि, खुशबू सुंदर की नियुक्ति महिलाओं के अधिकारों के लिए उनके 'अथक प्रयास और लड़ाई' की पहचान है।
दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक प्रभावशाली अभिनेत्री हैं खुशबू सुंदर
खुशबू सुंदर, दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक प्रभावशाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1980 में की थी। अगले दो दशकों तक दक्षिण भारतीय सिनेमा के पर्दे पर वे अपनी अदाकारी का जादु चलाती रहीं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में करीब दो सौ फिल्में की। अभिनय की विविधता ने उन्हें दक्षिण में उन्हें लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचा दिया।
Recommended Video
कांग्रेस का साथ छोड़कर थामा बीजेपी का दामन
खुशबू सुंदर ने साल 2010 में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। वर्ष 2014 में उन्होने डीएमके को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया, फिलहाल, सुंदर बीजेपी की सक्रिय नेता हैं।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications