Smriti Irani: 'हमारा भी एक जमाना था...', स्मृति ईरानी ने शेयर की थ्रो बैक तस्वीरें, सोनू सूद ने किया रिएक्ट
स्मृति ईरानी ने जो तस्वीर पोस्ट की है, वो उनके एक्टिंग के दिनों की हैं, जिसमें वो सफेद कुर्ती और लालचुन्नी में दिख रही हैं। कोई संदेह नहीं कि तस्वीर में स्मृति ईरानी बहुत ज्यादा सुंदर दिख रही हैं।'

Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता स्मृति ईरानी सोशल मीडिया की काफी एक्टिव मेंबर हैं, वो अक्सर सोशल प्लेटफार्म पर फनी और दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उनकी पोस्ट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो दूसरों पर कमेंट करने के बजाय खुद का ही मजाक उड़ाती हैं, हाल ही में उन्होंने फिर ऐसा कुछ किया, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गई हैं। दरअसल स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'हमारा भी एक जमाना था'।

स्मृति ईरानी ने शेयर की पुरानी तस्वीर
जैसे ही केंद्रीय मंत्री ने ये तस्वीरें पोस्ट की, वैसे ही वो वायरल हो गई हैं और लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। दरअसल स्मृति ईरानी ने जो तस्वीर पोस्ट की है, वो उनके एक्टिंग के दिनों की हैं, जिसमें वो सफेद कुर्ती और लालचुन्नी में दिख रही हैं। कोई संदेह नहीं कि तस्वीर में स्मृति ईरानी बहुत ज्यादा सुंदर दिख रही हैं।'

'इनका ज़माना आज भी है कल भी रहेगा'
उनके फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट भी किया है, कुछ लोगों ने लिखा है कि 'मैडम आपका जमाना आज भी है। ', तो कुछ ने लिखा है कि 'इनका ज़माना आज भी है कल भी रहेगा', तो एक यूजर ने लिखा कि वाह दी, आप आज कितनी परिपक्क हो चुकी है लेकिन इस तस्वीर से आज तक एक चीज नहीं बदली और वो है आपके अंदर की सुंदरता, आपका गोल्डन हार्ट आज भी वही है, जो कि कल था। '

सोनू सूद ने किया रिएक्ट
स्मृति ईरानी की तारीफ करने वालों में एक्टर सोनू सूद भी शामिल हैं, उन्होंने भी फोटो पर कमेंट लिखा है कि 'क्या बात है', उनके कमेंट पर स्मृति ईरानी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन भी किया है। आपको बता दें कि इस पोस्ट करीब 14 घंटे पहले शेयर किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से, इसे 32,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और संख्या बढ़ती ही जा रही है।
'क्योंकि सास भी बहू थी',
आपको बता दें कि स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडिल के तौर पर की थी लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई टीवी के मेगाहिट शो 'क्योंकि सास भी बहू थी', एकता कपूर के इस लोकप्रिय शो में स्मृति ईरानी ने तुलसी की भूमिका निभाई थी, जिसने उन्हें घर-घर तक पहचान दिला दी।
राजनीति में भी उन्होंनें लंबा संघर्ष करके एक बढ़िया मुकाम हासिल किया। वो मोदी वन की सरकार में भी मंत्री बनी थीं तो वहीं मोदी सरकार 2 में भी वो मंत्री पद संभाल रही हैं, साल 2019 के चुनाव में उन्होंने अमेठी में राहुल गांधी को हराकर इतिहास रचा था।
Recommended Video

-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications