बच्चों को पढ़ाने गईं जया प्रदा खुद नहीं लिख पाईं अंग्रेजी में 'Country', हुईं जमकर ट्रोल

लखनऊ। बीते 1 जुलाई को उत्तर प्रदेश के रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो रामपुर के स्कूल में बच्चों को पढ़ाती नजर आ रही थीं, जिसके लिए उनकी खासकर के सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हुई थी लेकिन अब वो ही वीडियो उनकी आलोचना का कारण बन गया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी उड़ रहा है और वो लोगों की आलोचनाओं का शिकार भी हो रही हैं।

जया प्रदा को नहीं आती 'Country' की स्पेलिंग

जया प्रदा को नहीं आती 'Country' की स्पेलिंग

दरअसल जया प्रदा ने बच्चों को पढ़ाया तो जरूर लेकिन इस दौरान बच्चों को पढ़ाते हुए वो एक गलती कर बैंठीं, उन्होंने व्हाइट बोर्ड पर India is my 'Contry' लिखा, जबकि इसकी सही स्पेलिंग 'Country' है, जिसकी वजह लोग इस वक्त जया प्रदा को ट्रोल कर रहे हैं।

जया प्रदा का उड़ा मजाक

जया प्रदा का उड़ा मजाक

आपको बता दें कि जया प्रदा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के 'स्कूल चलो अभियान' के तहत रामपुर के सरकारी स्कूल में पहुंची थीं, इसी दौरान उन्होंने एक क्लास में बच्चों को अंग्रेजी भी पढ़ाई, उनके पढ़ाने का वो ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, वीडियो में वे बच्चों से कहती नजर आ रही हैं, कि अब यह इंग्लिश का टाइम है, जया प्रदा पहले तो छात्रों से केला और सेब जैसे फलों की स्पेलिंग पूछती हैं और उसके बाद वो व्हाइट बोर्ड पर लिखती हैं, India is my contry.

टीचर ने भी कुछ नहीं किया

टीचर ने भी कुछ नहीं किया

खास बात ये है कि जया जब क्लास ले रही थीं तो वहां स्कूली टीचर भी मौजूद थे लेकिन किसी ने भी बोर्ड पर लिखी स्पेलिंग को सही करने के बारे में नहीं सोचा, फिलहाल यूजर्स को मौका मिल गया है जया प्रदा की हंसी उड़ाने का और निशाना साधने का।

'चुनाव हारे हैं हौसला नहीं'

'चुनाव हारे हैं हौसला नहीं'

गौरतलब है कि पूर्व सांसद जयाप्रदा ने 09 जुलाई की रात टांडा में चार करोड़ से बने बारात घर का उद्घाटन किया, इस दौरान उन्होंने रामपुर से मौजूदा सांसद आजम खान और अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि यहां के विकास के बारे में किसी नेता ने नहीं सोचा, हम चुनाव जरूर हारे हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारे हैं, सपा नेता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस इंसान को अपने वोट दिया है, वो राज्य सरकार में कई साल मंत्री बने रहे, मंत्री सिर्फ शहर के लिए नहीं होता, पूरे जिले के लिए होता है लेकिन वो यहां एक नया पुल नहीं बनवा पाएं और जो पुल बना था, वो भी तोड़वा दिया।

देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+