Gourav Vallabh: गौरव वल्लभ का राहुल गांधी पर अब तक का सबसे बड़ा बयान, बताया राजनीति के लिए अनफिट
BJP Gourav Vallabh News: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी पर अब तक सबसे बड़ा हमला बोला है। देश में एक तरफ जहां राहुल गांधी के दम पर सबसे पुरानी पार्टी को इस लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई संजीवनी मिली है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी को राजनीति के लिए अनफिट बता दिया।
दरअसल, न्यूज चैनल टीवी9 के एक कार्यक्रम में शामिल हुए गौरव वल्लभ से जब पीएम मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जुड़ा एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपने जवाब में दो-दो सीटों से जीते राहुल को राजनीति के लिए अयोग्य करार कर दिया।

वहीं पीएम मोदी की तारीफ करते हुए भाजपा नेता अपने बयान में कहा कि आज तक मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा देश की भावना को किसी नेता ने समझा होगा। इसी के साथ गौरव वल्लभ ने अपनी पुरानी पार्टी की यूपीए सरकार को भ्रष्ट पार्टी भी बताया है।
बता दें कि गौरव वल्लभ जब से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं, तब से ही लगातार विरोधी दल पर हमलावर हैं। उन्होंने राम मंदिर और सनातन को लेकर कांग्रेस पार्टी को छोड़ा था। साथ ही एक पत्र जारी करते हुए साफ कहा था कि वो सनातन के खिलाफ गाली नहीं दे सकते हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी को छोड़ रहे हैं।
राहुल ने वाराणसी को लेकर दिया बयान
इधर, मंगलवार को यूपी के रायबरेली में धन्यवाद रैली को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि अगर मेरी बहन प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ जाती तो देश के प्रधानमंत्री 2 से 3 लाख वोटों से हार जाते।












Click it and Unblock the Notifications