भाजपा नेता गोपीचंद पडालकर ने शरद पवार को कहा कोरोनावायरस, एनसीपी ने विरोध में नेता का जलाया पुतला
भाजपा नेता गोपीचंद पडालकर ने शरद पवार को कहा कोरोनावायरस
मुंबई। भाजपा एमएलसी गोपीचंद पडलकर ने बुधवार को एक आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के लिए कहा कि महाराष्ट्र के लिए वो कोरोनोवायरस हैं। वह कई वर्षों से राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं लेकिन उन्होंने केवल 'बहुजन' लोगों पर अत्याचार किया है। मुझे यकीन है कि वह भविष्य में भी इसे जारी रखेंगे।

बुधवार को भाजपा नेता गोपीचंद पडलकर ने कहा कि गोपीचंद पडालकर ने कहा- 'शरद पवार महाराष्ट्र के लिए कोरोना के वायरस के समान हैं, जो कभी भी धनगर समाज का कल्याण नहीं होने देंगे। उन्हें सिर्फ धनगर समाज के आरक्षण को लेकर सिर्फ राजनीति करनी है और कुछ नहीं।'
Sharad Pawar is coronavirus for Maharashtra. He has been leading the state for many years but he has only oppressed 'Bahujan' people. I am sure that he will continue this in the future too: BJP MLC Gopichand Padalkar pic.twitter.com/d9ngpjGpaX
— ANI (@ANI) June 24, 2020
वहीं राष्ट्रवादी के सुप्रीमो शरद पवार पर भाजपा नेता द्वारा इस तहर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद एनसीपी कार्यकर्ता ने राज्य में कई शहरों में भाजपा और एमएलए गोपीचंद पडालकर का पुतला जलाया है। साथ ही एनसीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि अगर भाजपा की ओर से माफी नहीं मांगी गई तो यह प्रदर्शन और भी जगहों पर किए जाएंगे। बता दें गोपीचंद ने ये भी कहा था कि 'भाजपा सरकार ने 1000 करोड़ रुपए का अनुदान धनगर समाज के उत्थान के लिए दिया था। लेकिन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना के साथ मिलकर धोखे से सत्ता पर कब्जा कर लिया और इस वजह से यह अनुदान मिल नहीं सका और इसका कोई उपयोग समाज के लिए नहीं हो पाया। महाविकास आघाडी की सरकार आने के बाद भी इस बाबत कोई कदम नहीं उठाया गया।' आपको बता दें धनगर समाज के आरक्षण का मामाल लंबे समय से अदालत में विचाराधीन है।












Click it and Unblock the Notifications