Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक में जल्द ही Love Jihad और गो हत्या पर लगेगा प्रतिबंध: भाजपा नेता सीटी रवि

बेंगलुरू। देश के अलग-अलग राज्यों से लव जिहाद के कई मामले सामने आने के बाद ये मुद्दा राजनीति में भी गरमाया हुआ है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तो इसके खिलाफ कानून बनने की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा है कि कर्नाटक में जल्द ही लव जिहाद और गोवध पर प्रतिबंध एक हकीकत होगा। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र, गोवा एवं तमिलनाडु में पार्टी मामलों के प्रभारी ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में लव जिहाद और गोवध पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून पारित किया जाएगा।

Bengaluru, love jihad, cow slaughter, cow, karnataka, bjp national general secretary, ct ravi, India News in Hindi, Latest India News Updates, bjp, ban on love jihad and cow slaughter, भाजपा, लव जिहाद, बेंगलुरू, कर्नाटक, भाजपा नेता सीटी रवि, गो वध और लव जिहाद पर भाजपा नेता सीटी रवि

उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर सरकार गंभीर चर्चा कर रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने इसे लेकर कदम उठाने के लिए भी कहा है। एक संवाददाता सम्मेलन में चिक्कमंगलूरु से विधायक रवि ने कहा, 'भाजपा की कोर समिति ने लव जिहाद और गोवध पर प्रतिबंध लगाए जाने को मंजूरी दी है। अब गोवध पर प्रतिबंध की मांग जोर पकड़ रही है।' उन्होंने ये भी कहा कि कर्नाटक सरकार गोवध को रोकने के लिए पहले ही एक समिति का गठन कर चुकी है।

सीटी रवि ने बताया कि इस समिति की सिफारिश पर कानून पारित होगा। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन मंत्री प्रभु चव्हाण से की गई अपनी बातचीत को लेकर बताया कि 'कर्नाटक पशु वध निषेध एवं मवेशी संरक्षण विधेयक' को मंत्रिमंडल से पारित कराने के लिए विधानसभा सत्र में पेश किया जाए। उन्होंने ये भी कहा कि इसे पिछले सत्र में ही पारित किया जाने वाले था। लेकिन कुछ राजनीतिक कारणों से ऐसा संभव नहीं हो पाया। उन्होंने ये भी दावा किया कि मुगल बादशाह अकबर के शासन के दौरान गोवध पर प्रतिबंध लगा था। साथ ही कहा कि वर्तमान समय में इसपर रोक लगाने के लिए मौजूदा कानून पर्याप्त नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+