छत्तीसगढ़: टिकट ना मिलने पर रोने लगा भाजपा का ये नेता, बसपा में हो चुका है शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में रूठने मनाने से लेकर बगावती तेवरों के सुर मुखर होते दिखाई दे रहे हैं। टिकट न मिलने से नाराज कई नेता दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे हैं तो कई नेताओं को मनाने का खेल जारी है। प्रदेश की बाकी विधानसभाओं की तरह छत्तीसगढ़ की जांजगीर चांपा जिले में भी बगावत के सुर तेज हो गए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व्यास नारायण कश्यप पिछले दिनों टिकट न मिलने से नाराज होकर अपने सभी पदों से इस्तीफा देकर बसपा में शामिल हो गए थे। बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें जांजगीर चांपा से उम्मीदवार बनाया है।

छत्तीसगढ़: टिकट ना मिलने पर रोने लगा भाजपा का ये नेता, बसपा में हो चुका है शामिल

फफक-फफक कर रोने लगे पूर्व भाजपा नेता

व्यास नारायण कश्यप लंबे अर्से से भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी पूर्वक कार्य कर चुके हैं। भाजपा द्वारा चुनाव में टिकट एवं महत्व ना मिलता देख उन्होंने अपने समर्थकों सहित बसपा का दामन थाम लिया। इन सबके बावजूद पिछड़े वर्ग के इस जमीनी नेता के दिल में उठी टीस एक पत्रकार वार्ता में खुलकर दिखाई दी। जहां पर व्यास नारायण कश्यप फफक कर रो पडे़ एवं भाजपा नेतृत्व पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए हाल बयां किया कि आलाकमान ने उन्हें केवल कार्यकर्ता समझ लिया जबकि उन्होंने अपना जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया था। व्यास नारायण कश्यप कहा कि पुरानी पार्टी संगठन के कई दिग्गज नेताओं का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष समर्थन उनके साथ है। जानकारी के मुताबिक दल बदल कर गए बसपा प्रत्याशी की धर्मपत्नी भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।

जांजगीर-चांपा विधानसभा में होगा रोचक मुकाबला

कांग्रेस ने जांजगीर चांपा में पांचवीं बार मोतीलाल देवांगन को टिकट दिया है। चांपा में अब 15 साल पुराने प्रतिद्वंदी भाजपा के नारायण चंदेल और मोतीलाल देवांगन फिर से आमने-सामने होंगे। इधर,बसपा ने भाजपा से ही निकले व्यास कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिससे जांजगीर का मुकाबला रोचक हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+