BJP प्रवक्ता के आपत्तिजनक ट्वीट पर केजरीवाल का पलटवार- प्रधानमंत्री जी, ये आपका चेला है

नई दिल्ली। बालाकोट में आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक के बाद सियासत लगातार जारी है। इस एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर मचे घमासान के बीच महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। अवधूत वाघ ने अरविंद केजरीवाल को एक प्रकार से पाकिस्तानी सेना का एजेंट बता दिया। वाघ के इस ट्वीट का हवाला देते हुए अरविंद केजरीवाल ने अब प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है।

गाली हमारे वाले भी दे सकते हैं लेकिन..अरविंद केजरीवाल

गाली हमारे वाले भी दे सकते हैं लेकिन..अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने वाघ के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा, 'प्रधानमंत्री जी। आप इसको ट्विटर पर फॉलो करते हो। आपका चेला है। भाजपा का पदाधिकारी है। गाली हमारे वाले भी दे सकते हैं। पर हम हिन्दू हैं। हमारी हिन्दू सभ्यता हमें गाली देना नहीं सिखाती।'

बीजेपी प्रवक्ता वाघ ने किया था आपत्तिजनक ट्वीट

ये पहला मौका नहीं है जब बीजेपी प्रवक्ता वाघ अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में अवधूत वाघ ने पीएम मोदी को भगवान विष्णु का 11वां अवतार बताया था। जिसको लेकर जमकर हंगामा हुआ था। कांग्रेस ने बीजेपी नेता के इस बयान को भगवान विष्णु का अपमान बताया था।

आप नेताओं ने भी बीजेपी पर साधा निशाना

आप नेताओं ने भी बीजेपी पर साधा निशाना

वाघ के इस ट्वीट पर आम आदमी पार्टी की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आप लीडर प्रीति शर्मा मेनन ने इसे लोकतंत्र का अपमान बताया और पुलिस से वाघ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। दूसरी तरफ बीजेपी के एक अन्य प्रवक्ता ने वाघ के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। बता दें कि पीएम मोदी की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करने की आलोचना करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जब पूरा देश विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षा को लेकर चिंतित है तो पीएम मोदी बूथ मजबूत करने में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+