114 कुत्तों समेत कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं मिथुन चक्रवर्ती

कोलकाता। फिल्म एक्टर मिथुन चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पूर्व में टीएमसी से राज्यसभा सांसद रह चुके मिथुन चक्रवर्ती बीते कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन रविवार को बीजेपी में जाने के बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मिथुन के वामदलों और टीएमसी से रिश्तों पर बात हो रही है तो उनकी लाइफ स्टाइल की भी चर्चा है। तो आइए उनके लाइफ स्टाइल और प्रोपर्टी के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: कितनी संपत्ति के मालिक हैं BJP नेता Mithun Chakraborty | वनइंडिया हिंदी
    200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिथुन के पास

    200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिथुन के पास

    कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके और कई राजनीतिक दलों के नजदीक रह चुके मिथुन चक्रवर्ती के पास मुंबई, ऊटी, कोलकाता जैस शहरों में संपत्तियां हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिथुन के पास करीब 40 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 2,92,60,00,000 रुपए) की सपंत्ति है।

    मिथुन के पास हैं 114 कुत्ते

    मिथुन के पास हैं 114 कुत्ते

    80 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कुत्ते पालने का काफी ज्यादा शौक है। उनके मुंबई और ऊटी में बंगलों पर 114 कुत्ते हैं। मुंबई के मडआइलैंड के उनके बंगले पर 76 कुत्ते तो ऊटी में उनके बंगले पर 38 कुत्ते हैं। खास बात ये है कि मुंबई के उनके बंगले में कुत्तों के लिए उन्होंने एक विशेष घर भी बनवाया है। जिसमें एसी जैसी सुविधाए हैं।

    मिथुन चक्रवर्ती को फिल्मों के लिए मिले कई पुरस्कार

    मिथुन चक्रवर्ती को फिल्मों के लिए मिले कई पुरस्कार

    70 साल के मिथुन चक्रवर्ती बंगाल से आते हैं और हिन्दी फिल्मों के जाने-माने एक्टर हैं। उनके नाम पर कई हिट फिल्में और कई पुरस्कार हैं। फिल्मों के अलावा मिथुन की निजी और राजनीतिक जिंदगी भी दिलचस्प रही है। युवा दिनों में मिथुन के नक्सलियों से रिश्ते रहे हैं तो बीजेपी से पहले भी कई राजनीतिक दलों से भी उनकी करीबी रही है। लेफ्ट की सरकार के समय वो लेफ्ट के करीबी रहे, ममता बनर्जी के सीएम बनने के बाद टीएमसी से राज्यसभा गए और अब वो भाजपा में हैं।

    आयकर विभाग की रेड से चर्चा में अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू, जानिए कितनी सपंत्ति के मालिक हैं ये दोनों सितारे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+