'सालों से सड़कों पर नमाज पढ़ी गई, अब हनुमान चालीसा के पाठ से दिक्कत...', अमित मालवीय का बयान
'सालों से सड़कों पर नमाज पढ़ी गई, अब हनुमान चालीसा के पाठ से दिक्कत...', अमित मालवीय का बयान
नई दिल्ली, 26 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने हनुमान चालीसा विवाद पर बड़ा बयान दिया है। अमित मालवीय ने कहा है कि सालों से सड़कों पर नमाज पढ़ी गई तो किसी ने नहीं रोका अब हनुमान चालीसा के पाठ नहीं करने चाहिए, लोग ऐसा सलाह दे रहे हैं। इस पर अमित मालवीय सवाल किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हनुमान चालीसा क्यों नहीं पढ़ी जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों को लगातार इस तरह की छूट दी जा रही है।

'किसी ने मुसलमानों को घर के अंदर नमाज पढ़ने के लिए तो नहीं कहा...'
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ''इतने सालों में जब सड़कों पर नमाज पढ़ी जाती थी, अज़ान 5 बार बजती थी, किसी ने मुसलमानों को घर के अंदर नमाज़ पढ़ने के लिए नहीं कहा, लेकिन सार्वजनिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करना चाहिए। भारत के धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यकों को निरंतर रियायत दी जाती है। धार्मिक आधार पर एक कटु विभाजन के बाद, भारत की राष्ट्रीयता के विचार के साथ हस्तक्षेप करता है।''

'बाल ठाकरे के बेटे हनुमान चालीसा से डरते हैं'
बीजेपी के अमित मालवीय ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर भी हनुमान चालीसा विवाद को लेकर निशाना साधा था। महाराष्ट्र में मौजूदा लाउडस्पीकर विवाद के बीच, भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को यह कहते हुए फटकार लगाई है कि शिवसेना नेता "हनुमान चालीसा से डरते हैं।" 23 अप्रैल को अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ''बालासाहेब ठाकरे के बेटे को हनुमान चालीसा से डर लगता है।"

जानें कब और कैसे शुरू हुआ लाउडस्पीकर का विवाद
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर का विवाद तब शुरू हुआ जब मनसे नेता और उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार को 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा देना चाहिए, नहीं तो मनसे पार्टी के कार्यकर्ता उनके सामने तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाएंगे। इस मामले को लेकर सांसद नवनीत कौर राणा और विधायक रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications